Let’s travel together.

गैस सिलेंडर में लगी आग बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बची, किचन का सामान जलकर हुआ खाक

0 146

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
रविवार सुबह के वक्त सलामतपुर थाना क्षेत्र के एक घर के रसोईघर में रखे सिलेंडर में आग लग गई। वो तो गनीमत रही की कोई बड़ी अनहोनी नही हुई। सलामतपुर दीवानगंज पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रविवार के दिन सुबह के समय थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्बाड़ी गाँव के विजयनगर निवासी कमल सिंह विश्वकर्मा के घर में उनकी पत्नी चाय बना रही थी तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह से घर के लोग जान बचाकर बाहर निकले। लेकिन किचन में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि सिलेंडर फटा नहीं वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। गेस सिलेंडर में लगी आग पूरी गैस खत्म होने के बाद ऑटोमेटिक आग बुझ गई। मगर जब तक कमल सिंह विश्वकर्मा का काफी नुकसान हो चुका था। कमल सिंह विश्वकर्मा ने बताया कि अभी उन्होंने दो दिन पहले ही बालमपुर गैस एजेंसी से सिलेंडर भरवाया था। वहीं सूचना मिलते ही सलामतपुर दीवानगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811