गोहरगंज/रायसेन। आजादी का अमृत महोत्सव एवं घर-घर तिरंगा अभियान के तहत एकीकृत शाला शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोहरगंज के स्कूली छात्र छात्राओं एवं स्कूल के प्राचार्य शिक्षक गण तथा पुलिस थाना स्टाफ गोहरगंज के द्वारा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत जन जागरूकता एवं अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से कस्बा गोहरगंज के विभिन्न मार्गों से रैली निकाली गई ।

तिरंगा रैली कस्बा गोहरगंज के प्रमुख मार्गों से होती हुई बस स्टैंड तहसील कार्यालय गोहरगंज पुलिस थाना गोहरगंज न्यायालय गोहरगंज एवं शासकीय अस्पताल गोहरगंज मुख्य मार्गों से होती हुई वापस विद्यालय में जाकर समाप्त हुई, तिरंगा रैली में स्कूल के प्राचार्य शिक्षक गण एवं छात्र छात्राओं तथा थाना प्रभारी गोहरगंज एवं पुलिस स्टाफ तथा गोहरगंज सरपंच एवं कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।