Let’s travel together.
nagar parisad bareli

धान खरीदी में किसान कांग्रेस किसानो के साथ

0 483

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

धान खरीदी में किसानो को किसी भी प्रकार से परेसान नहीं होने दिया जाएगा किसान काँग्रेस हर समय उनके साथ सहयोग देने तैयार रहती है।
यह बात किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रूपेश बघेल ने कही उन्होंने कहा कि किसान काँग्रेस के प्रयास से धान खरीदी प्रभावित होने से बची है धान खरीदी मे सहयोग देने प्रदेश किसान काँग्रेस अध्यक्ष रामविलास साहू की अनुशंसा पर जिला किसान काँग्रेस अध्य्क्ष ने जिले मे किसानो के सहयोग हेतु समिति का गठन किया जिसमे जिला अद्यक्ष रूपेश बघेल समेत पूर्व जनपद सदस्य देवेन्द्र वर्मा , रतन सोलंकी , अमित जांगड़े, खुबी डहरिया,डागेश्वर जोशी , राजकुमार साहू , आशीष वर्मा व अन्य ने खेरखुट ,सांकरा ,तरपोंगी , खरोरा , कुम्हारी समेत अन्य सोसायटियों का भ्रमण किया जिसमे किसानों ने बताया की खेरखुट सोसायटी मे धान का उठाव नहीं होने से वहा 40000 कट्टा धान जमा हो चुका है और धान खरीदी प्रभावित हो सकती प्रदेश प्रवक्ता असवंत दास साहू के द्वारा अधिकारी से तुरंत बात कर समस्या का समाधान किया गया रूपेश बघेल ने कहा की किसानों को हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रहते चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वो खुद एक किसान है इसलिए किसानों की चिंता से भली भाती परिचित है, और उनके द्वारा राज्य क सभी पंजीकृत किसानों से ध|न खरीदी जाएगी | मुख्यमंत्री की पहल पर इस वर्ष धान खरीदी के साथ साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का तेजी से उठाव भी किया जा रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811