Let’s travel together.

छिन्दवाड़ा के डॉ.की सागर में सड़क हादसे में हुई मौत, पत्नी, बेटी और भाई गंभीर घायल

0 333

छिन्दवाड़ा ।सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में ट्राले ओर कार की हुई जोरदार भिड़त हादसे में कार के परखच्चे उड़े,हादसे में डॉ की मौके पर हुई मौत हादसे में पत्नी, बेटी समेत भाई गंभीर घायल अस्पताल में इलाज जारी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर कार और ट्राले की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार छिंदवाड़ा के प्रोफेसर की मौत हो गई। प्रोफेसर की पत्नी, बेटी समेत भाई गंभीर घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक डॉ. जैन छिंदवाड़ा के डेनियलसन डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर थे।

छिंदवाड़ा निवासी डॉ. संजय पुत्र राजेन्द्र जैन अपनी पत्नी क्षमा जैन, बेटी धन्या जैन और भाई अजय जैन के साथ दमोह में रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। शनिवार को वे परिवार के साथ कार में सवार होकर छिंदवाड़ा लौट रहे थे। तभी सागर-दमोह मार्ग पर गढाकोटा के पास तेज रफ्तार ट्राले से कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। कार के गेट भी लॉक हो गए। दुर्घटना देख आसपास लोग और सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सतलापुर शुक्रवार मार्केट में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैली      |     सिलवानी नगर में पंचकल्याणक महायज्ञ का आयोजन     |     अधिकारियों की चापलूसी कर बन जाते है खास: फिर करते है लोगों को परेशान     |     केमखेड़ी के जंगल में तेंदुआ ने  युवक पर किया हमला ,युवक गंभीर रूप से घायल, तीन बकरियां की मौत     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  की ब्यूटी वेलनेस की छात्राओं ने ऑरेंन इंटरनेशनल भोपाल में किया औद्योगिक भ्रमण     |     मंडल बस्ती हिंदू सम्मेलन को लेकर आयोजित की गई यात्रा का सोमेश्वर धाम पर हुआ समापन      |     चैनपुर ग्राम में होगा हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन     |     मिशन वात्सल्य बालिकाओं को दिया बाल संरक्षण कानूनों पर प्रशिक्षण     |     तानसेन संगीत 2025 समारोह” उत्सव के 101 वर्ष के अवसर पर “पूर्वरंग संगीत समा” का आयोजन 13 दिसंबर को     |     सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित,कार्यशाला में विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने रखे विचार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811