Let’s travel together.

जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव

0 14

सी एल गौर रायसेन

जिला अभिभाषक संघ रायसेन की चुनावी प्रक्रिया के चलते गुरुवार को नाम वापसी के दिन किसी भी अभ्यर्थी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है जिसके चलते अब अभिभाषक संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं सहसचिव पद के लिए आगामी 7 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। अ

भिभाषक संघ के चुनाव अधिकारी एडवोकेट विजय धाकड़ एवं भरत सिंह राजपूत ने बताया कि नाम वापसी के आखिरी दिन 20 अगस्त गुरुवार को किसी भी अभ्यर्थी के द्वारा नाम वापस नहीं लिया है, इस कारण चार पदों के लिए निर्धारित निर्वाचन तिथि के अनुसार चुनाव कराया जाएगा जिसकी तिथि 7 सितंबर निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चार अभ्यर्थी हैं जिनमें पवन कुमार चौबे, धर्मेंद्र सिंह परिहार, संघर्ष शर्मा, एवं धर्मेंद्र शर्मा के बीच मुकाबला होने जा रहा है, वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए दौलत सेन एवं सनत कुमार पांडे के बीच मुकाबला है। इसी प्रकार से सचिव पद के लिए मुकेश शाक्या, राजमल जैन, एवं जगदीश रजक के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है, इसके अलावा सह सचिव पद के लिए श्रीकांत गौर एवं जितेंद्र राय के बीच मुकाबला होने जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811