Let’s travel together.

विधायक के युवा संवाद को लेकर गरमाई सियासत

0 100

कांग्रेस ने किया पुतला दहन तो भाजपा ने कहा ये कांग्रेस की बौखलाहट

कांग्रेस बोली – शासकीय कॉलेज में हुआ राजनीतिक प्रचार, भाजपा बोली – युवाओं से संवाद में भी आपत्ति क्यों?

सुरेंद्र जैन धरसींवा

धरसीवां विधायक अनुज शर्मा के युवा संवाद कार्यक्रम को लेकर धरसीवां में सियासत गरमा गई है। एक तरफ कांग्रेस ने शासकीय महाविद्यालय में राजनीतिक प्रचार का आरोप लगाते हुए विधायक का पुतला दहन किया, तो दूसरी तरफ भाजपा ने पलटवार करते हुए इसे कांग्रेस की बौखलाहट और राजनीतिक हताशा बताया है।

कांग्रेस का आरोप: शिक्षा संस्था में राजनीति नहीं चलेगी

कांग्रेस ने जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सांकरा धरसीवां सहित छह मंडलों में विधायक अनुज शर्मा का पुतला दहन किया। इस दौरान पूर्व विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूर्व विधायक अनीता शर्मा ने कहा कि शासकीय महाविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में विधायक ने कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक बयानबाजी की, जो सरासर गलत है। शासकीय संस्था में इस तरीके से राजनीतिक बात नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा – “हमने आज पुतला दहन किया है और कल तहसील में ज्ञापन देंगे कि शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जिन्होंने इस कार्यक्रम की अनुमति दी।”

कांग्रेस नेता चूणामणि साहू ने कहा – सच्चाई छुप नहीं सकती बनावट के उसूलों से, और खुशबू आ नहीं सकती कभी कागज के फूलों से। विधायक जी कितना भी अपनी पढ़ाई के बारे में प्रकाश डालें, जनता भ्रमित होने वाली नहीं है। कॉलेज शिक्षा का संस्था है, विज्ञान का संस्था है। वहां के बच्चों को राजनीति से क्या लेना-देना है। बच्चे हैं तो बच्चे जैसी बात करें, युवा हैं तो युवा जैसी बात करें। स्कूल-कॉलेज में जाकर कांग्रेस-भाजपा की बात करना नई पीढ़ी को भ्रमित करना है।”

उन्होंने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाए और कहा कि आज युवा पढ़े-लिखे हैं, किसी के भड़कावे में आने वाले नहीं हैं।

भाजपा का पलटवार: युवाओं से संवाद में भी आपत्ति क्यों?

भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश यादव ने पुतला दहन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की बौखलाहट और राजनीतिक निराशा अब सड़कों पर साफ दिखाई देने लगी है। युवाओं के भविष्य, शिक्षा, रोजगार, खेल और विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद करने का भी कांग्रेस विरोध कर रही है। आखिर कांग्रेस को युवाओं से संवाद करने में इतनी परेशानी क्यों है?

उन्होंने कहा कि जनता ने चुनाव दर चुनाव कांग्रेस को नकारा तो कभी ईवीएम पर सवाल, कभी एसआईआर का विरोध और अब सकारात्मक कार्यक्रमों का विरोध किया जा रहा है। लोकतंत्र में जनादेश स्वीकार करने के बजाय कांग्रेस लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही है।

राकेश यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के पांच वर्षों के शासनकाल को भूली नहीं है। शराब घोटाले, गोबर खरीदी योजना से जुड़े विवादों और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जनता की नाराजगी किसी से छिपी नहीं है। नक्सलवाद और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे विषयों पर विधानसभा में सार्थक चर्चा करने के बजाय सदन से बाहर जाने वाले नेता आज किस मुंह से जनहित की बात कर रहे हैं?

उन्होंने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर कांग्रेस नेताओं के दिल्ली जाने पर भी सवाल उठाया और कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण किसी एक दल की जागीर नहीं है। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने 1 नवंबर 2000 को प्रदेश को अलग राज्य का दर्जा दिया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश यादव ने आगे कहा कांग्रेस पुतला दहन और विरोध की राजनीति करती रहे, भाजपा जनता से संवाद और प्रदेश के विकास की राजनीति करती रहेगी। हम ही बनाए हैं, हम ही संवारेंगे।”

कांग्रेस कल तहसीलदार को सौंपेगी ज्ञापन

वहीं कांग्रेस ने कहा है कि यह विरोध केवल पुतला दहन तक सीमित नहीं रहेगा। कल तहसील में ज्ञापन सौंपकर प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग की जाएगी और इस मुद्दे को लेकर जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा।

धरसीवां में युवा संवाद को लेकर शुरू हुई यह जुबानी जंग अब आने वाले दिनों में और तेज होने के आसार हैं।पुतला दहन में पूर्व विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा कांग्रेस नेता चूणामणि साहू सरपंच गुमा सांकरा गुमा मंडल अध्यक्ष प्रमोद शर्मा जनपद सदस्य प्रतिनिधि अंजीत सायतोड़े रोशन पूरी गोस्वामी सोन्डरा दीना सायतोड़े राजू सायतोड़े एवं धरसीवां में मंडल अध्यक्ष साहिल खान दुर्गेश वर्मा आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन तहसील परिसर में आतिशबाजी दुकानों की नीलामी, तहसीलदार की मौजूदगी में 64 पटाखा दुकानें नीलाम     |     बालमपुर घाटी में फिर हादसा: गेहूं से भरा ट्रक 10 फीट गहरी खाई में पलटा, चालक घायल     |     मिलिट्री कैंप बालमपुर के सामने दुकान के बाहर दो दिन से लावारिस खड़ी स्कूटी, पुलिस को दी सूचना     |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर तीन दिवसीय युवा उत्सव का समापन, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा     |     धरसींवा और सिलयारी में असामाजिक तत्वों पर शिकंजा, जुआ-सट्टा, अवैध शराब और हुड़दंग पर रहेगी पैनी नजर     |     दीपावली से पहले बेगमगंज में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिठाई दुकानों से लिए नमूने     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण     |     जिला अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दिलाई शपथ     |     त्योहारी सीजन को लेकर बाजार में पुलिस और नगर पालिका की टीम सक्रिय     |     भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक पर जैन मंदिरों में 9 नवंबर को सुबह चढ़ेंगे निर्वाण लाडू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811