डॉ. प्रभुराम चौधरी के पक्ष में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह कुशवाह ने की विशाल जनसभा को संबोधित
आप डॉक्टर प्रभु राम चौधरी को जिताओ वह सांची का मस्तक ऊंचा कर चार चांद लगा देंगे- बोले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह कुशवाह
देवेंद्र तिवारी सांची ,सी एल गौर रायसेन
रविवार को सांची विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी के पक्ष में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह कुशवाह ने सांची में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपका प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी को भारी बहुमत से जितना है वह सांची क्षेत्र का मस्तक ऊंचा करते हुए विकास की दिशा में भी चार चांद लगाने का काम करेंगे, मैं आपको मेरी ओर से पूर्ण विश्वास दिलाता हूं कि डॉक्टर प्रभु राम चौधरी एक सच्चे जन सेवक हैं और वह सांची क्षेत्र में विकास की दिशा में और ज्यादा काम करेंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है पूरे प्रदेश में इतनी ज्यादा विकास के कार्य हुए हैं जितने पहले कभी नहीं हुए हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी ने केंद्रीय सड़क योजना लागू की थी जिसके फल स्वरुप आज पूरे भारतवर्ष में शहरी क्षेत्र से लेकर गांव-गांव तक सड़को का जाल बिछा हुआ है यह उनकी ही देन है । उसी तर्ज पर हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी हमारे भारत देश को ऊंचाइयों की ओर ले जा रहे हैं आज भारत देश दुनिया में तरक्की की ओर तेजी के साथ बढ़ रहा

है इसका श्रेय हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी को जाता है उन्होंने किसान भाइयों के लिए भी किसान कल्याण सम्मान योजना चला कर किसानों की भलाई के लिए काम किया है । भारत सरकार की अनेकों ऐसी योजनाएं हैं जिनका देश की जनता आज लाभ ले रही है जिन गरीबों के पास मकान नहीं थे उनके पास आज पक्के मकान है। जनसभा के दौरान उन्होंने मंच से ही आम जनता के लोगों को संकल्प दिलाया कि वह भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी को भारी बहुमत से जिताकर विधानसभा में भेजेंगे इसके जवाब में जनसभा में मौजूद जनता के लोगों ने भी उनका भरपूर समर्थन किया और बहुमत के साथ जिताने की गारंटी भी जनता के लोगों ने दी। जनसभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, आयोजित जनसभा में सांची विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने कहा कि मैं आपको पूरी तरह से विश्वास दिलाता हूं कि मैं सांची क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा आपका मुझे आशीर्वाद चाहिए और जिस प्रकार से अपने पिछले चुनाव में मुझे ६४ हजार मतों से विजई बनाकर मध्य प्रदेश विधानसभा में भेजा था उसी तर्ज पर आप रिकॉर्ड तोड़ते हुए मुझे आशीर्वाद प्रदान करेंगे, मैं आपकी सेवा में सदैव हाजिर रहूंगा और क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते हुए मध्य प्रदेश में सांची क्षेत्र का नाम ऊंचा करने का काम करूंगा उन्होंने आम जनता के लोगों से आशीर्वाद देने की अपील की। आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, सांची मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता एवं सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में आम जनता के लोग मौजूद रहे।