Let’s travel together.

कुर्मी समाज ने मनाई लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वी जयंती 

0 16

सरदार पटेल को याद करते हुए समाज ने राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने लिया संकल्प 

सी एल गौर रायसेन

देश के पूर्व गृहमंत्री भारत रतन लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती जिला कुर्मी महासभा के तत्वाधान में उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज जनों ने सरदार पटेल जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के पश्चात उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए इसके साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहे के जयकारे लगाए गए।

इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुर्मी महासभा के जिला अध्यक्ष सीएल गौर ने कहा कि आज देश के पूर्व गृहमंत्री लोह पुरुष भारत रत्न अखंड भारत के निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151 वीं जयंती मना रहे हैं स्वर्गीय पटेल द्वारा राष्ट्र निर्माण में जो भूमिका निभाते हुए खंड-खंड अवस्था से देश को समेट कर अखंड भारत का निर्माण करने में उनका प्रमुख योगदान रहा है, इसके साथ ही 562 रियासतों को मिलाने की पहल सरदार पटेल द्वारा की गई ।गृहमंत्री रहते उन्होंने पूरी मेहनत के साथ देश को सुरक्षित रखने में अभूत पूर्व योगदान दिया है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता बैरिस्टर रहते हुए उन्होंने ऐसे बहुत सारे कार्य देश के हित में किए जिनका पूरे देश की जनता को लाभ मिल रहा है, लंदन से बैरिस्टर की उपाधि प्राप्त करने के बाद उन्होंने अनेक कानूनी कार्य किए हैं।

उन्होंने सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर सभी स्वजातीय बंधुओ को शुभकामनाये देते हुए एकता एवं भाईचारे की भावना के साथ समाज विकास से राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

इस मौके पर कुर्मी समाज के समाजसेवी मुन्नालाल गौर, संतोष पाटीदार ,अश्विनी पटेल, डॉक्टर मनमोहन वर्मा आदि ने विचार रखें एवं लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कुर्मी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरली मनोहर गौर, जिला अध्यक्ष सी एल गौर, वरिष्ठ समाजसेवी मुरलीधर गौर, हेमराज गौर, बटन पटेल मुन्नालाल गौर, अश्विनी पटेल, नितेश गौर, कैलाश गौर, छोटेलाल गौर, खेमचंद गौर सहित कुर्मी समाज के अनेक पदाधिकारी एवं स्वजातीय बंधु मौजूद रहे, कार्यक्रम के अंत में हेमराज गौर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एसबीएन कॉलेज में 3 से 5 नवंबर तक होगा महाविद्यालयीन स्तरीय युवा उत्सव     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट     |     एमआरएससी में हैंडमेड प्रोडक्ट प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी आयोजित     |     सरदार पटेल की 151वी जयंती पर पटेल प्रवाह समिति की साहित्यिक गोष्ठी संपन्न      |     विंध्य एवं मालवा के बीच सुदृढ़ हो रही हवाई कनेक्टिविटी, रीवा-इंदौर विमान सेवा के 300 दिन पूर्ण     |     राज्यसभा सांसद ने प्रबुद्धजन संगोष्ठी में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना, लोकतंत्र और SIR पर रखे विचार     |     मंडीदीप में कृष्णा डेवलपर्स की कॉलोनियों पर प्रशासन की नजर, तहसीलदार ने किया निरीक्षण     |     33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद     |      सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 13 प्रकरण दर्ज; 6 आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811