सागर ।सड़क दुर्घटना में जैन समाज सागर के 2 लोगों की मौत हो गई दुर्घटना बहेरिया थाना अंतर्गत चना टोरिया इंडस्ट्रियल एरिया में सीएनजी गैस पंप के सामने सुबह लगभग 11 बजे सूत्र सेवा की बस और कार की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत हुई है
उनमें दो जैन समाज के व्यापारी मुन्ना कोयला (निर्मल जैन) और प्रशांत जैन बंडा (लब्धि रेफ्रिजरेशन) की मौत हो गई। 2 अन्य व्यक्तियों की भी इस दुर्घटना में मौत हुई है एक अन्य घायल निजी अस्पताल में भर्ती है दो मृतकों के बारे में जानकारी है कि वह हरियाणा के पानीपत के पास के निवासी थे। घटना की सूचना मिलने पर जैन समाज के बहुत लोग के लिए अस्पताल पहुंचे
निर्मल जैन कोयला डॉ संदीप जैन (डेंटल) के पिताजी थे और प्रशांत जैन बंडा के साले डॉ सुयश जैन शासकीय अस्पताल गढ़ाकोटा मैं पदस्थ है। प्रशांत अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए
मुन्ना जैन की अंतिम यात्रा तीनबत्ती से निकली नरयावली नाका शमशान घाट में अंतिम संस्कार हुआ। जबकि प्रशांत जैन की शवयात्रा 20 सितंबर को अपराह्न 12 बजे महावीर मार्केट तीनबत्ती से नरयावली नाका मुक्तिधाम जाएगी।