Let’s travel together.

बालमपुर में वायु सेना परिवार कल्याण संस्था का सराहनीय प्रयास, गरीब परिवारों को किया गया निशुल्क कपड़ा वितरण

0 138

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित बालमपुर खेड़ापति हनुमान मंदिर प्रांगण में वायु सेना परिवार कल्याण संस्था के तत्वावधान में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए निःशुल्क कपड़ा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 1000 पीस कपड़ों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। संस्था की अध्यक्षा श्रीमती जयलता पिल्लई एवं संस्था की सदस्य श्रीमती अंशुम शर्मा, प्रियंका, पूजा सिंह, नायला ज़रयाब सहित अन्य सदस्यों द्वारा बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को मौसम के अनुरूप कपड़े वितरित किए गए। कपड़े प्राप्त कर जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।
इस पहल का उद्देश्य ठंड के मौसम में असहाय लोगों को राहत पहुंचाना और समाज के प्रति सेवा भाव को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान जवानों ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और बुजुर्गों का हालचाल जाना।

आयोजकों ने कहा कि समाज के सक्षम वर्ग को आगे आकर ऐसे मानवीय कार्यों में भाग लेना चाहिए, ताकि किसी भी बच्चे को अभाव में न रहना पड़े।
कार्यक्रम के दौरान सार्जेंट रवि शंकर यादव, मैनेजर अफवा लोकल सहित वारंट ऑफिसर संजय कुमार, जूनियर वारंट ऑफिसर चंद्रभूषण एवं सार्जेंट आदित्य चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वायु सेना परिवार कल्याण संस्था का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों की सहायता करना तथा उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने में सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत बालमपुर के सरपंच श्रीमति आरती सुधीर मीणा , सचिव करण सिंह मीणा,हरि सिंह वृंदावन शर्मा एवं ग्राम बुजुर्ग मातृशक्ति एवं बच्चे मौजूद रहे। ग्राम वासियों ने संस्था के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |     भोपाल जंगशन को मिलेगा भव्य रूप,मंदिर शैली की थीम पर विकसित करने की तैयारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811