Let’s travel together.

सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती

0 60

– फतेहपुर स्थित छात्रावास में रोजाना हो रही आरती, गणमान्य नागरिक बढ़ा रहे बच्चों का उत्साह

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

सेवा भारती द्वारा संचालित सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। फतेहपुर स्थित छात्रावास में पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने गणेश पूजन कर आरती में भाग लिया।

इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी एवं किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती सरला वर्मा और किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य व पत्रकार रंजीत गुप्ता भी मौजूद रहे। छात्रावास के मुकेश कर्ण और अनुज मुदगल भी उपस्थित थे।

छात्रावास में गणेश महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम आरती का आयोजन किया जा रहा है। शाम की आरती में विभिन्न गणमान्य नागरिक शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। बालक छात्रावास के छात्रों द्वारा प्रतिदिन आरती और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811