Let’s travel together.

अंकित तोमर हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा  चार आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों का निकाला जुलूस

0 335

रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप के वार्ड क्रमांक-2 स्थित खिरिया मोहल्ले में हुई युवक अंकित तोमर हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक 2 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों का फरियादी के भाई से विवाद हुआ। इसी दौरान धारदार छुरे से हमला कर 25 वर्षीय अंकित तोमर, पिता सुनील तोमर की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी औबेदुल्लागंज शीला सुराना के नेतृत्व में तत्काल विशेष अनुसंधान दल गठित किया गया।

औबेदुल्लागंज एसडीओ पुलिस शीला सुराणा ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि मंडीदीप थाना प्रभारी रंजीत सराठे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। तकनीकी साक्ष्यों, संदिग्धों से पूछताछ और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

उन्होंने बताया कि  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों रोहित मेहरा उम्र 28 वर्ष, बल्ला उर्फ बलराम मेहरा उम्र 46 वर्ष, मुकेश उर्फ गुड्डू मेहरा उम्र 38 वर्ष और बाबूलाल मेहरा उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे के छुरे जब्त किए और प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा 25 भी जोड़ी गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

 

पुलिस टीम में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मंडीदीप रंजीत सराठे, थाना प्रभारी सतलापुर विजय त्रिपाठी, थाना प्रभारी औबेदुल्लागंज भारत सिंह, थाना प्रभारी गौहरगंज विनोद परमार, थाना प्रभारी नूरगंज संजय यादव, सहित अरविंद पांडे, एम.एस. ठाकुर, अवनीश गिरी, पदमा और यशवंत शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसके अलावा दुर्गेश प्रजापति, कृपाल जादौन, संजय यादव, संजय लोवंशी, प्रदीप सिंह, दिलीप, नीलेश, संदीप राजपूत, सौरभ, भूपेंद्र (सतलापुर) और आरक्षक रिषभ (औबेदुल्लागंज) ने भी कार्रवाई में सराहनीय योगदान दिया।

मंडीदीप पुलिस की तत्परता और टीमवर्क के चलते हत्या की इस वारदात का चंद घंटों में खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस की आगे की विवेचना जारी है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों का इंतजार! हमर क्लीनिक भवन तैयार, इलाज शुरू नहीं     |     शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, अतिथियों ने शिक्षकों के योगदान को सराहा     |     झीरम घाटी मामले के षड्यंत्रकारियों को बचा रही सरकार : अनिता योगेंद्र शर्मा     |     जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप में मूलभूत कमियां, मोदी सरकार की नीयत पर सवाल: अजय कुमार लल्लू     |     जिला बदर आरोपी को पनाह देने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा     |     बुद्धि को विराम देकर समर्पण की ओर-मुनि श्री निरीह सागर महाराज     |     भारत के प्रयासों को वैश्विक पहचान, भुवन रिभु के प्रयासों की बड़ी उपलब्धि     |     “सच बात पूछती हूँ, बताना ना बाबूजी…” ने सभागार को किया भाव-विभोर     |     उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित       |     श्रीकृष्ण के प्रसंग पर्यावरण संरक्षण, जीव-दया और सामूहिक सुरक्षा का देते हैं संदेश : उप मुख्यमंत्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811