Let’s travel together.

नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य के मामले में किशोर न्याय बोर्ड का फैसला, 17 वर्षीय अपचारी बालक दोषी करार

0 37

– बोर्ड ने अपचारी को 1 साल के लिए विशेष गृह इंदौर भेजने के निर्देश दिए, पीड़ित को 1 लाख प्रतिकर राशि

– करैरा थाना क्षेत्र का मामला, 2024 में दर्ज हुआ था केस

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

करैरा थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य के मामले में किशोर न्याय बोर्ड ने 17 वर्षीय अपचारी बालक को दोषसिद्ध पाया है। बोर्ड ने अपचारी बालक को 1 साल के लिए विशेष गृह इंदौर भेजने के निर्देश दिए हैं।

किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट सुश्री प्रिया शर्मा, सदस्य रंजीत गुप्ता और सरला वर्मा की बेंच ने यह आदेश पारित किया। बोर्ड ने पीड़ित बालक को 1 लाख रुपये की प्रतिकर राशि दिलाए जाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अनुशंसा की गई है।

जानकारी के अनुसार यह मामला 17 मई 2024 का है। करैरा थाना क्षेत्र में अपचारी बालक के खिलाफ भादवि की धारा 342, 377, 506(2) और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया था। सुनवाई के दौरान बोर्ड ने साक्ष्यों और बयानों के आधार पर अपचारी बालक को दोषी पाया।

बोर्ड ने अपने आदेश में अपचारी बालक को सुधार और पुनर्वास के लिए 1 वर्ष तक विशेष गृह इंदौर में रखे जाने के निर्देश दिए हैं। उक्त प्रकरण में शासन की ओर से सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी शमीम खान ने पैरवी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंकिता परिसर में नौ दिवसीय नवरात्रि आराधना का समापन, मां जगदंबा को दी भावपूर्ण विदाई     |     हलाली डैम से नहरों में पानी छोड़ने की तैयारी तेज, 1 नवंबर से विदिशा को मिलेगा पानी     |     भोपाल के चल समारोह के लिए निकलीं आकर्षक झांकियां, बालमपुर की विशालकाय काली माता की प्रतिमा भी होगी शामिल     |     ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम     |     अंबाडी-सेमरा की रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, हनुमान ने जलाई रावण की सोने की लंका     |     दशहरा पर्व पर डॉ. प्रतीक शर्मा का सम्मान, हिंदू उत्सव समिति ने सराहनीय कार्यों के लिए किया सम्मानित     |     अडानी संयंत्र के विस्तार से समोदा-कोडार जलाशयों पर बढ़ सकता है दबाव: अनिता योगेन्द्र शर्मा     |     सांकरा में परंपरानुसार दो दिन तक चला दशहरा महापर्व     |     देवी जागरण पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने दिया सामाजिक एकता का संदेश, उमड़ा जनसैलाब     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला शाखा की बैठक संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811