Let’s travel together.

महंगाई की मार से फीका रहा रक्षाबंधन, फिर भी भाइयों की कलाइयों पर सजी बहनों की राखी

0 39

शक्कर के दाम बढ़ने से मिठाइयां महंगी, किराए में बढ़ोतरी से कई बहनें नहीं पहुंच सकीं भाइयों के घर

 सी के पारे रायसेन

भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन इस बार महंगाई की मार के बीच मनाया गया। शक्कर के भाव तेज होने के कारण बाजारों में मिठाइयों के दाम बढ़े रहे, वहीं राखियों की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिला। महंगाई के चलते त्योहार की रौनक कुछ फीकी नजर आई।

रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में मिठाई और राखियों की दुकानों पर चहल-पहल तो रही, लेकिन बढ़े हुए दामों ने लोगों के बजट को प्रभावित किया। शक्कर के बढ़े भाव के कारण मिठाइयां महंगी हो गईं। वहीं आवागमन के किराए में बढ़ोतरी के कारण कई बहनें अपने भाइयों के घर नहीं पहुंच सकीं और उन्हें दूर रहकर ही रक्षाबंधन का पर्व मनाना पड़ा।

इसके बावजूद भाई-बहन के प्रेम और रिश्ते की गर्माहट पर महंगाई भारी नहीं पड़ सकी। हरदा एवं भोपाल में पारे परिवार एवं भारद्वाज परिवार की बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी और उनके माथे पर तिलक लगाया। इसके बाद नारियल व रुमाल भेंट कर भाइयों की आरती उतारकर उनके सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और हर सुख-दुख में साथ देने का संकल्प दोहराया।

महंगाई के दौर में भले ही रक्षाबंधन का त्योहार पहले की अपेक्षा फीका नजर आया हो, लेकिन भाई-बहन के अटूट प्रेम और भावनाओं में कोई कमी नहीं आई। सीमित साधनों के बीच भी लोगों ने अपनी परंपरा और रिश्तों को निभाते हुए रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811