Let’s travel together.

शिवपुरी शहर की सड़कों पर गड्ढों का राज, पैच रिपेयरिंग गायब

0 29

– लाखों का बजट आया पर सड़कें नहीं सुधरीं, सवालों में नगर पालिका  

– बारिश में उखड़ी सड़कें, वाहन चालक गिर रहे रोज

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शहर की सड़कों पर इस समय गड्ढों का राज है। पैच रिपेयरिंग के लिए नगर पालिका को सालाना लाखों रुपए का बजट मिलता है, लेकिन सड़कों की हालत जस की तस है। बजट कहां खर्च हो रहा है, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।

बारिश के कारण शहर की मुख्य सड़कें उखड़ गई हैं। आर्य समाज रोड , प्रगति बाजार, निचला बाजार, हलवाई खाना, सुभाष कॉलोनी रोड, न्यू ब्लॉक, धर्मशाला रोड, गांधी चौक, नवाब साहब रोड, राजेश्वरी रोड, पुरानी शिवपुरी, नीलगढ़ चौराहा, पुरानी बस स्टैंड के पास और फिजिकल रोड जैसी जगहों पर सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इन गड्ढों को भरने के लिए नगर पालिका की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते और वाहन चालक आए दिन गिर रहे हैं। दोपहिया चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। व्यापारी वर्ग ने भी बाजार क्षेत्र की सड़कों की बदहाली पर नाराजगी जताई है।

नगर पालिका सूत्रों के अनुसार हर साल सड़कों के रखरखाव और पैच वर्क के लिए बजट आता है, लेकिन धरातल पर काम दिखाई नहीं दे रहा। लोगों का आरोप है कि पैसा कागजों में ही खर्च हो रहा है।

नागरिकों ने प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि बारिश के इस दौर में गड्ढे भरे जाएं और नियमित पैच रिपेयरिंग कराई जाए ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए सी अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811