Let’s travel together.

अबैध शराब ठिकानों पर दबिश, 60 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त कर, 12 प्रकरण किए दर्ज

0 60

– आबकारी विभाग की कार्रवाई

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी शहर में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आबकारी विभाग शिवपुरी के द्वारा शनिवार को वृत्त शिवपुरी में बड़ी कार्यवाही की गई हैं। जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में जिले के नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं वृत्त शिवपुरी प्रभारी तीर्थराज भारद्वाज द्वारा शिवपुरी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नोहरीकला बंजारों का डेरा, ग्राम कांकर मोंगियों का डेरा, सतनवाडा सहित आदि क्षेत्रों में दबिश देकर मौके से 60 लीटर हाथ भट्टी शराब ज़ब्त कर 1600 किलोग्राम गुडलहान सैंपल लेकर मौक़े पर नष्ट किया गया।
दबिश कार्यवाही में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के कुल 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए। ग्राम कांकर एवं सतनवाडा में सतनवाडा पुलिस थाना प्रभारी श्री सुनील राजपूत अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहे .
उक्त संपूर्ण कार्यवाहियों में वृत्त प्रभारी डॉ तीर्थराज भारद्वाज, आबकारी उपनिरीक्षक गौरव कोल, लोकेश बेवारिया, आरक्षक सतीश, डोंगर सिंह श्री रितिक, मुकेश, सैनिक रवि एवं सुमन का भविष्य में आबकारी विभाग शिवपुरी द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही सतत् जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811