मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को पत्र लिख कर मुख्य सचिव से की बात
मनोज कुमार द्विवेदी अनूपपु्र
शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने बुढार मे स्थायी एसडीएम कोर्ट खोलने के लिये पहल करते हुए मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को पत्र लिख कर मुख्य सचिव अशोक बरनवाल से दूरभाष पर चर्चा की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद श्रीमती सिंह ने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को पत्र लिख कर आग्रह किया है कि शहडोल जिला अन्तर्गत बुढार एक सघन आबादी वाला बडा व्यावसायिक केन्द्र है। इसके आसपास के बहुत से छोटे – बड़े गाँव के लोग राजस्व संबधी कार्यों के लिये बुढार आते हैं। इसे देखते हुए पूर्व कलेक्टर ने बुढार मे अस्थायी रुप से एसडीएम की पद स्थापना का आदेश किया था। जिसे वर्तमान मे समाप्त कर दिया गया है।
बुढार की भौगोलिक स्थिति और जनहित की मांग को देखते हुए बुढार मे स्थायी रुप से एसडीएम कोर्ट और कार्यालय की स्थापना आवश्यक है। जिससे स्थानीय लोगों को त्वरित और सुगम प्रशासनिक व्यवस्था मिल सकेगी।
सांसद श्रीमती सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि बुढार क्षेत्र के विकास और जनहित को देखते हुए शहडोल जिला अन्तर्गत बुढार मे स्थायी रुप से एसडीएम कोर्ट की स्थापना हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया जाए।
मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के साथ सांसद हिमाद्री सिंह ने प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बरनवाल से दूरभाष पर बात करके उक्त संदर्भ मे शीघ्र आदेश जारी करने का आग्रह किया है।
