Let’s travel together.

बारिश बन रही बेजुबानों की मौत का कारण,भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर एक सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत

0 17

गौशालाओं के बावजूद नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे-18 पर बारिश शुरू होते ही सड़क हादसों में बेजुबान मवेशियों की मौत का सिलसिला तेज हो गया है। पिछले एक सप्ताह के भीतर 10 से अधिक गायों और अन्य मवेशियों की मौत हो चुकी है, जिससे पशुपालकों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने हाईवे पर पशुओं की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बुधवार-गुरुवार की देर रात एयर फोर्स कैंप बालमपुर के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक गाय को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि बालमपुर चौराहे पर इससे पहले भी दो मवेशियों की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। वहीं कुछ दिन पहले दीवानगंज के फैक्ट्री चौराहे पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पांच गायों को कुचल दिया था, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों से क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल है।

चार गौशालाएं, फिर भी हाईवे पर घूम रहे मवेशी

सबसे बड़ा सवाल यह है कि दीवानगंज क्षेत्र के लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में चार गौशालाओं का निर्माण कराया गया है, लेकिन इसके बावजूद मवेशी खुलेआम हाईवे पर घूम रहे हैं।भारतीपुर गौशाला संचालित हो रही है।सेमरा गौशाला बनकर तैयार है।गीदगढ़ गौशाला बिजली और पानी के अभाव में अधूरी पड़ी है।बालमपुर गौशाला का निर्माण अभी जारी है।इसके बावजूद पशुओं को गौशालाओं तक नहीं पहुंचाया जा रहा, जिसके कारण वे हाईवे पर दुर्घटनाओं का शिकार बन रहे हैं।

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर घूम रहे निराश्रित मवेशियों को तत्काल गौशालाओं में पहुंचाया जाए, अधूरी गौशालाओं का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए तथा हाईवे पर रात्रि गश्त और चेतावनी संकेत बढ़ाए जाएं। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो बेजुबान पशुओं की मौत का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और कभी भी बड़ा सड़क हादसा भी हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नरसिंहपुर के बरमान का भटा बना प्रदेश की शान, मिला GI टैग     |     डन्डे से मारपीट करने वाले आरोपीगण को 06-06 माह का सश्रम कारावास की सजा      |     राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस पर कार्यशाला : शिक्षकों से कहा- विद्यार्थियों में विकसित करें वैज्ञानिक सोच     |     जिला साहू महासभा के पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष का स्वागत कर जताया आभार      |     भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के सभी मोर्चों अध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की महत्व पूर्ण बैठक आयोजित      |     9 अगस्त को भाग्योदय तीर्थ में होगा वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह     |     वैयावृत्ति, त्याग और एकता से ही धर्म की प्रभावना संभव : मुनिश्री      |     निर्यापक मुनिसंघ की सागर में भव्य अगवानी, श्रद्धालुओं ने किया भक्ति-भाव से स्वागत     |     विशेष रिपोर्ट: जब रक्षक ही भक्षक बने: वित्तीय अनियमितता के आरोपियों को प्रभार और दूरियों के जाल में उलझता ग्रामीण विकास     |     भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से परेशान सीएम राइज स्कूल बाघ के छात्रों का फूटा गुस्सा: लगभग 70 से अधिक बच्चे धार कलेक्टर से मिलने रवाना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811