– कारगिल विजय दिवस और सेवा सुशासन के 12 वर्ष पर आधारित होंगे चित्र
– पीएम कॉलेज में 22 से 24 जुलाई तक होगा आयोजन
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से कारगिल विजय दिवस, सेवा सुशासन के 12 वर्ष एवं “VB G RAM G” विषय पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
प्रचार रथ का शुभारंभ सहायक निदेशक पराग मांदले ने किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. शंकर सुमन, प्रो. विकास, त्रिभुवन सिंह सहित महाविद्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। यह प्रचार रथ शहर और आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों एवं विद्यार्थियों को प्रदर्शनी की जानकारी देगा और अधिक लोगों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा।
तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी 22 से 24 जुलाई 2026 तक प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित होगी। प्रदर्शनी का शुभारंभ 22 जुलाई को प्रातः 11 बजे होगा।
प्रदर्शनी में कारगिल विजय दिवस, सेवा सुशासन के 12 वर्ष और “VB G RAM G” विषयों पर आधारित छायाचित्रों के माध्यम से देश की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया जाएगा। आयोजन के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
जिला प्रशासन और केंद्रीय संचार ब्यूरो ने विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील की है।