Let’s travel together.

कारगिल विजय दिवस, सेवा सुशासन के 12 वर्ष और “VB G RAM G” विषय पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी 22 जुलाई से

0 12

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से शिवपुरी में 22 से 24 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित होगी। प्रदर्शनी का शुभारंभ 22 जुलाई को प्रातः 11 बजे किया जाएगा।

इस प्रदर्शनी में कारगिल विजय दिवस, सेवा, सुशासन के 12 वर्ष तथा “VB G RAM G” विषयों पर आधारित आकर्षक छायाचित्रों के माध्यम से देश की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। प्रदर्शनी का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को राष्ट्र निर्माण, सुशासन तथा देशभक्ति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों से परिचित कराना है।

आयोजन के दौरान विद्यार्थियों और युवाओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा जनजागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों को राष्ट्र सेवा, विकास और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

जिला प्रशासन एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो ने जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, नागरिकों और सभी शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों से प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका लाभ लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवा संवाद का हुआ आयोजन , युवाओं से कहा सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में लें भाग       |     पीएम कॉलेज में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण       |     भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा, सात मोर्चों के जिला प्रभारी नियुक्त     |     मानने, जानने, एवं करने में छिपा है जीवन का रहस्य- ब्रह्मचारी जी महाराज     |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा 26 जुलाई को इंदौर में सम्मान समारोह एवं विशाल परिचय सम्मलेन     |     शिक्षा मंत्री ने किया ‘सर्वोदय ज्ञान कुंभ’ का शुभारंभ     |     आस्था का केंद्र  गायत्री मंदिर, 50 गांवों के श्रद्धालुओं की श्रद्धा का प्रमुख धाम     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय  में श्रद्धा के साथ मनाया गया भगवान नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक महोत्सव, गूंजे जयकारे     |     12 घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गीदगढ़ टोला में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, घोड़ा चौक नदी उफान पर     |     बेगमगंज मे कांग्रेस का रात्रिकालीन एक घंटे चक्काजाम      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811