Let’s travel together.

‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत  सेंट जॉर्ज स्कूल में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0 88

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशन में संचालित ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’अभियान के अंतर्गत आज ग्राम दीवानगंज स्थित सेंट जॉर्ज स्कूल में विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक, सलामतपुर थाना प्रभारी श्याम राज सिंह एवं दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं उपस्थित परिजनों को शराब, तंबाकू, गुटखा, सिगरेट, नशीले पदार्थ एवं अन्य मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि नशा अपराध, सड़क दुर्घटनाओं, पारिवारिक कलह एवं स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का प्रमुख कारण बनता है।

कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक द्वारा उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं उनके परिवारजनों को “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत नशा न करने एवं समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग देने की शपथ दिलाई गई।

रायसेन पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि नशे से स्वयं दूर रहें, दूसरों को भी जागरूक करें तथा नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार अथवा सेवन की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देकर एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जहरीली शराब से मौतों के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आबकारी अधिकारी निलंबित     |     इंडियन चौराहे पर जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, जमकर चले लाठी-डंडे     |     बाड़ी में फोरलेन निर्माण बना जानलेवा, बेकाबू डम्फर ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर मौत     |     रसूख के दम पर सड़क पर अतिक्रमण, संकरा रास्ता बना हादसों का खतरा     |     सागर में जहरीली शराब का कहर: रात में जाम, सुबह मौतों का मातम,11 जिंदगी खत्म, 30 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती चार गांवों में पसरा सन्नाटा     |     एक ही जगह पर मरीजों को मिलेंगी सभी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं     |     अंबेडकर सेतु के 4.69 करोड़ के मेंटेनेंस टेंडर पर हाईकोर्ट की रोक       |     सत्ती टोला स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस     |     दीवानगंज सहित 40 गांवों में गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’, आधी रात को जन्मे कन्हैया     |     शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यार्थियों का सम्मान, उपलब्धियों पर मिला सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811