Let’s travel together.

साइकिलें मिलते ही खिल उठे छात्राओं के चेहरे

0 107

सरस्वती योजना से 80 छात्राओं को मिला लाभ

    सुरेंद्र जैन धरसीवा

सांकरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अनुसूचित जाति जन जाति पिछड़ा वर्ग एवं गरीब तबके की छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत साइकिलों का वितरण किया गया जैसे ही छात्राओं को नई साइकिलें मिली उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

यहां यह बताना लाजमी होगा कि सांकरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षक नौवीं से बारहवीं तक की आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में छात्राये अध्ययन करने आती हैं ऐसे में एक से लेकर तीन चार किलो मीटर की दूरी पर स्थित गांवों की छात्राओं को गांव से स्कूल तक आने जाने में सरस्वती योजना के अंतर्गत मिलने वाली साइकिलें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने में बहुत मददगार साबित होती हैं सांकरा के अलावा आसपास के ग्राम सोंडरा निमोरा चिखली बहेसर आदि गांवों की छात्राओं के पास यदि साइकिल न हो तो उनका स्कूल जाना संभव नहीं होता सरकार की यह योजना छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य में मददगार साबित हुई है।

 बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना

सरस्वती साइकिल योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने सरकार की एक महत्त्वकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत कक्षा नौवी की पात्र छात्राओं को स्कूल आने-जाने की सुविधा के उद्देश्य से निः शुल्क साइकिल सुविधा दी जाती है। इसका उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना और स्कूल छोड़ने की दर कम करना है

  सांकरा में अस्सी छात्राओं को मिली साइकिलें

बुधवार को ग्राम पंचायत सांकरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा नौवीं की 80 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया यह लाभ मुख्य रूप से सरकारी स्कूलों और अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं की छात्राओं को दिया गया संस्था प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी द्वारा चयनित पात्र छात्राओं की सूची के आधार पर छात्राओं को लाभान्वित किया गया साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के प्राचार्य वी. के.नायक शाला विकास समिति अध्यक्ष नोहर वर्मा सरपंच रघुनाथ साहू जनपद सदस्य प्रतिनिधि अंजित सायतोड़े, योगेश गायकवाड़, पंच प्रतिनिधि परमानंद वर्मा, खूबचंद, ईश्वरी प्रसाद शर्मा, अश्वनी साहू,भरत निषाद पंच हेमंत बंजारे एवं संस्था के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

जनपद प्रतिनिधी अंजित सायतोड़े सरपंच रघुनाथ साहु ग्राम पंचायत के पंचगण एवं शाला विकास समिति के सदस्यगण व शिक्षकगण की मौजूदगी में सायकल वितरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 एच.पी. स्कूल परिसर बना वृंदावन: राधा-कृष्ण के परिधान में पहुंचे बच्चों ने बिखेरी भक्ति की छटा     |     15 दिन बाद तीन घंटे रिमझिम बारिश, किसानों के चेहरे खिले; अंबाडी में डेढ़ फीट तक भरा पानी     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर:: एम्स और पीपल्स अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की ग्रामीणों की जांच     |     श्रीकृष्ण की लीलाओं से गूंजा सेमरा स्कूल, विद्यार्थियों ने मंचन और प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा     |     शिक्षक दिवस विशेष : बच्चों के भविष्य को संवारने में जुटी शिक्षिका रुबीना बेगम     |     सरकारी कागजों में ही गुलजार है नोनीखेड़ी काजी का यह स्कूल: न बच्चे न पढ़ाई, फिर भी मन रहा मिड-डे मील का जश्न     |     मोबाइल पर लूडो खेलते युवक पकड़े, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई     |     रायसेन में 4 सितंबर को धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी     |     अति भारी बारिश के अलर्ट के बीच  किसानों के लिए कृषि विभाग की एडवाइजरी     |     विधायक अनुज शर्मा ने लगाया ‘जनदर्शन’, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया त्वरित निवारण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811