Let’s travel together.

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायसेन में फसल बीमा पाठशाला आयोजित, किसानों को 31 जुलाई से पहले बीमा कराने के लिए किया प्रेरित

0 104

सी के पारे  रायसेन

खरीफ मौसम में किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से सुरक्षित रखने और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायसेन में फसल बीमा संबंधी विशेष पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों, समिति प्रबंधकों तथा कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायसेन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) एवं जिला महाप्रबंधक अजय कुमार झा ने की। इस दौरान बैंक अधिकारी आकाशदीप चौहान, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के प्रतिनिधि विनय यादव, समिति प्रबंधक ज्योति चंद नामदेव (बनखेड़ी), नरेश राजपूत (सांची), कुंवर सिंह दांगी (सलामतपुर) सहित जिले के सभी समिति प्रबंधक एवं बैंक कर्मचारी उपस्थित रहे।

सीईओ अजय कुमार झा ने कहा कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव तथा एल नीनो के संभावित प्रभाव को देखते हुए इस वर्ष अनियमित वर्षा, सूखा, अतिवृष्टि और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बनी हुई है। ऐसे में किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों से गांव-गांव जाकर किसानों को योजना की जानकारी देने और अधिक से अधिक किसानों का समय पर पंजीयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, सूखा, बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि तथा अन्य मौसमजनित जोखिमों से होने वाली आर्थिक क्षति से सुरक्षा प्रदान करती है। यह योजना किसानों के लिए संकट के समय आर्थिक संबल का कार्य करती है और खेती को अधिक सुरक्षित बनाती है।

एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के प्रतिनिधि विनय यादव ने प्रोजेक्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की नामांकन प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, प्रीमियम, दावा प्रक्रिया तथा ऑनलाइन पंजीयन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर बीमा कराने से प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानों को आर्थिक सहायता शीघ्र प्राप्त हो सकती है।

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित समिति प्रबंधकों को बीमा पोर्टल पर पंजीयन की तकनीकी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की जांच तथा आवेदन में होने वाली सामान्य त्रुटियों से बचने के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं और उनके समाधान पर भी चर्चा की।

अजय कुमार झा ने सभी शाखा प्रबंधकों और समिति प्रबंधकों से कहा कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाएं तथा प्रत्येक पात्र किसान तक योजना की जानकारी पहुंचाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 31 जुलाई 2026 से पहले सभी पात्र किसानों का पंजीयन हर हाल में पूरा कराया जाए, ताकि कोई भी किसान इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों की आय को सुरक्षित रखने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र को अधिक मजबूत और जोखिममुक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किसानों को अधिक से अधिक संख्या में योजना से जोड़ने का संकल्प लिया तथा आगामी दिनों में ग्राम स्तर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय भी लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 एच.पी. स्कूल परिसर बना वृंदावन: राधा-कृष्ण के परिधान में पहुंचे बच्चों ने बिखेरी भक्ति की छटा     |     15 दिन बाद तीन घंटे रिमझिम बारिश, किसानों के चेहरे खिले; अंबाडी में डेढ़ फीट तक भरा पानी     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर:: एम्स और पीपल्स अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की ग्रामीणों की जांच     |     श्रीकृष्ण की लीलाओं से गूंजा सेमरा स्कूल, विद्यार्थियों ने मंचन और प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा     |     शिक्षक दिवस विशेष : बच्चों के भविष्य को संवारने में जुटी शिक्षिका रुबीना बेगम     |     सरकारी कागजों में ही गुलजार है नोनीखेड़ी काजी का यह स्कूल: न बच्चे न पढ़ाई, फिर भी मन रहा मिड-डे मील का जश्न     |     मोबाइल पर लूडो खेलते युवक पकड़े, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई     |     रायसेन में 4 सितंबर को धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी     |     अति भारी बारिश के अलर्ट के बीच  किसानों के लिए कृषि विभाग की एडवाइजरी     |     विधायक अनुज शर्मा ने लगाया ‘जनदर्शन’, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया त्वरित निवारण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811