Let’s travel together.

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का अनूपपु्र जिला सम्मेलन 16 जुलाई को

0 131

 सोशल मीडिया और वर्तमान पत्रकारिता जैसे गंभीर विषय पर होगी चर्चा

अनूपपुर । आगामी 16 जुलाई 2026 दिन गुरुवार को अनूपपुर जिला मुख्यालय स्थित धनश्री पैलेस मे प्रात: 11 बजे से मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया , मध्यप्रदेश शासन के स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्री दिलीप जायसवाल, शहडोल सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, अजजा आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल, मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह , पुष्पराजगढ विधायक श्री फुन्देलाल सिंह, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक श्री विक्रांत मुराब, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, पूर्व विधायक श्री मनोज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हीरासिंह श्याम के साथ गणमान्य नागरिक और श्रमजीवी पत्रकार गणों की उपस्थिति मे जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

संघ के जिलाध्यक्ष श्री राजेश पयासी ने बतलाया कि अतिथियों , विशिष्ट आतिथियों , गणमान्य नागरिकों , पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति मे जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन सोशल मीडिया और वर्तमान पत्रकारिता जैसे ज्वलंत और गंभीर विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया जा रहा है।

इस विचारगोष्ठी मे मंचासीन अतिथियों के सार गर्भित विचारों को सुनने, समझने का महत्वपूर्ण अवसर जिले के पत्रकारों के सामने होगा।

श्री पयासी ने बतलाया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया 15 जुलाई की प्रात: नर्मदा एक्सप्रेस से अनूपपु्र आएगें ।

श्री राजकुमार दुबे, मो अली,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनोज द्विवेदी, श्री मेंहदी हसन , शहडोल संभाग अध्यक्ष श्री अजीत मिश्रा के साथ जिला मुख्यालय के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ सर्किट हाऊस मे दोपहर भोजन उपरांत कार्यक्रम की तैयारियाँ की समीक्षा करेगे तथा रात्रि विश्राम उपरांत अगले दिन गुरुवार 16 जुलाई को जिला सम्मेलन मे शामिल होंगे।

जिलाध्यक्ष श्री पयासी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री उमाशंकर पाण्डेय, श्री दुर्गा शुक्ला, महासचिव श्री अनुपम सिंह मोनू ने जिले के सभी श्रमजीवी पत्रकारों से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण आयोजन मे शामिल होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

छात्रों की गूंज’ में छिपी सत्ता की अनुगूंज ! अजय बोकिल      |     जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव संपन्न, 16 विधाओं में भैया-बहनों ने बिखेरा हुनर     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811