जैन तीर्थ नैनागिरि में हुई चोरियों को लेकर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस महानिरीक्षक को सौपा ज्ञापन
जैन तीर्थ नैनागिरि में हुई चोरियों को लेकर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस महानिरीक्षक को सौपा ज्ञापन
सागर।सम्भाग अंतर्गत छतरपुर जिले के बकस्वाहा थाना क्षेत्र के सुविख्यात जैन तीर्थ रेशंदीगिरि नैनागिरि में हुई चोरियों को लेकर सागर सम्भाग के पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथलेश शुक्ला से विभिन्न राष्ट्रीय, प्रांतीय तथा क्षेत्रीय संगठनों के पदाधिकारी व प्रतिनिधियों ने भेंटकर वस्तुस्थिति को बताते हुए ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में विगत 6-7 जुलाई को महावीर सरोवर में स्थित समवशरण जिनालय मंदिर का दानपात्र काटकर दान राशि चोरी कर ले जाने तथा पूर्व में हुई अनेक चोरी आदि की घटनाओं की विशेष पुलिस दल गठित कर प्रभावी जांच कराई जाकर ठोस कार्रवाई किए जाने, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने तथा नैनगिरि पुलिस चौकी को थाना में उन्नयन किए जाने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए जाने की मांग की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने छतरपुर के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा से बात की और मामले को गंभीरता से लेते हुए वारदातों का खुलासा के साथ ही सुरक्षा सहित मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया ।
ज्ञापन सौंपने बाले प्रतिनिधि मण्डल में महेश बिलहरा, सन्तोष घड़ी, संतोष बैटरी,, सुनील जैन पूर्व विधायक, मुकेश जैन ढाना, संदीप बहेरिया, नैनागिरि समिति के मंत्री देवेन्द्र लुहारी, जयकुमार जैन, राजकुमार पडेले, संजय शास्त्री, पंकज सिंघई,अशोक पिडरुवा,सुनील पड़वार, अशोक फुसकेले, रमेश सेठ, इंजी प्रासुक जैन, इंजी सजल, इंजी अंशुल, अमित चौधरी, रविकांत, अंकुर महावीर, विपिन,भरत बकस्वाहा, शुभम, एड. श्रेणिक जैन, अरविंद कोठा, प्रदीप व इंजी.विशेष लुहारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि समाजसेवी शामिल रहे।