एम्स अस्पताल भोपाल में ली अंतिम साँस
उनके गृह ग्राम जैत में होगा शाम तीन बजे अंतिम संस्कार
भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशीबाई का आज 30 अक्टूबर सुबह भोपाल के एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया है। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं।
स्वर्गीय काशीबाई चौहान का पार्थिव शरीर आज सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक उनके भोपाल स्थित निवास 9-बी, साकेत नगर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे सीहोर जिले के जैत गांव में किया जाएगा