Let’s travel together.

रायसेन में नशे में धुत पुलिसकर्मी का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, ट्रक के नीचे लेटकर बोला- मुझ पर चढ़ा दो वाहन

0 463

सांची रोड पर पुलिस लाइन के सामने आधे घंटे तक चलता रहा हंगामा, सड़क के दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतारें

रायसेन। शहर के सांची रोड पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस लाइन के सामने एक पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर शराब के नशे में बीच सड़क जमकर हंगामा किया। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पुलिसकर्मी ने न केवल वाहन चालकों और राहगीरों को परेशान किया, बल्कि एक ट्रक के नीचे लेटकर चालक से अपने ऊपर ट्रक चढ़ाने की मांग तक करने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिसकर्मी को सड़क पर इस तरह हंगामा करते देख उसकी पत्नी और वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। कभी वह सड़क पर हंगामा करता तो कभी ट्रक के नीचे लेटकर अपनी जान जोखिम में डालता रहा। इस दौरान वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। काफी देर तक चले इस ड्रामे के चलते सांची रोड पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हुआ। बड़ी मुश्किल से पुलिसकर्मी को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।

पुलिस लाइन के सामने ही पुलिसकर्मी का इस तरह सड़क पर हंगामा करना चर्चा का विषय बना रहा। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस विभाग संबंधित कर्मचारी के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है और ड्यूटी व अनुशासन से जुड़े नियमों के तहत कोई जांच की जाती है या नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मौत की फैक्ट्री बनी नूतन इस्पात, सिलेंडर ब्लास्ट में झुलसे मजदूर की मौत, बरसते पानी में ग्रामीणों ने किया घेराव     |     एक महीने बाद भी युवती से मारपीट करने वाली PHE  की सब इंजीनियर पर कार्रवाई नहीं, PHE कार्यालय के सामने परिजनों का प्रदर्शन     |     अवंतिका क्लब में महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया करवा चौथ     |     रायसेन में नशे में धुत पुलिसकर्मी का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, ट्रक के नीचे लेटकर बोला- मुझ पर चढ़ा दो वाहन     |     केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान की माताजी श्रीमती काशीबाई चौहान का निधन     |     किसान के बेटे ने रचा इतिहास सिलवानी के कुलदीप साहू बने ‘मुख्यमंत्री फेलो’, श्योपुर कलेक्ट्रेट में संभालेंगे कमान     |     शिवपुरी में सेंट्रल बैंक में लूट की कोशिश, पिस्टल लेकर घुसे दो बदमाश     |     एमएलसी चुनाव: नागपुर ने ही रखी कांग्रेस की लाज ! -अजय बोकिल      |     सर्वर की सुस्ती से स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री में देरी, ग्रामीण परेशान     |     अर्नब तूफान के असर से बदला मौसम, सुबह से रिमझिम बारिश; धान की फसल पर संकट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811