राष्ट्रीय शिक्षा नीति से से कौशल विकास और रोजगार अवसरों में वृद्धि का वातावरण बना है
भोपाल । बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल में शिक्षा ,संस्कृति उत्थान न्यास की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का आयोजन किया गया।
विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि एवं डॉ प्रकाश बर्तुनिया, पूर्व कुलपति बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ ने अपने वक्तव्य में बताया कि शिक्षा जगत में व्याप्त विसंगतियों के निराकरण के बनी ‘शिक्षा बचाओ समिति’ कालांतर में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के रूप में स्थापित है जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से हमारे देश के गौरव को विभिन्न प्रकल्पों के

द्वारा पुनः स्थापित करने का प्रयास है मातृभाषा और क्षेत्रीय भाषा में शिक्षा को प्रोत्साहित कर हमें अपनी जड़ों से जोड़ने की बात कही . आपने कहा कि यह शिक्षा नीति शिक्षकों के सम्मान की पुनः प्रतिष्ठा का प्रयास है विद्यार्थियों और शिक्षकों को इस नीति मे अपने सुझाव देने का प्रावधान भी है जिससे इसे और अधिक प्रसांगिक बनाया जा रहा है ।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय जैन ने स्वागत उदबोधन में कहा कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 छात्र केंद्रित है इसमें मल्टी डिसीप्लिनरी एप्रोच के तहत अब विज्ञान का छात्र संगीत सीख सकता है और कला का छात्र कोडिंग। लचीलापन ही इस नीति की रीढ़ है। साथ ही इस शिक्षा नीति के तहत छात्रों के कौशल विकास और रोजगार अवसरों में वृद्धि पर फोकस किया गया है।इंटर्नशिप ,वोकेशनल कोर्स और इंडस्ट्री से जुड़ाव को अब मुख्यधारा में लाया गया है।

कार्यक्रम में श्री भंगु सिंह रावत, शिक्षा संस्कृति उद्यान न्यास भोपाल विभाग के संयोजक , डॉ अलका प्रधान प्राध्यापक एम वी एम कॉलेज और श्री राकेश सहरिया शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास भोपाल के सदस्य भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ समता जैन द्वारा किया गया । आपने अपने संचालन के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की आवश्यकता एवं उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला एवं आभार प्रदर्शन डॉ वर्षा चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।