Let’s travel together.

शिवपुरी में सुरक्षा जवान भर्ती शिविर का आयोजन, 55 युवाओं का चयन  

0 46

जयपुर में एक माह का प्रशिक्षण, 14 से 25 हजार तक मिलेगा वेतन  

पीएफ, पेंशन, मेडिकल सहित अन्य सुविधाएं भी होंगी उपलब्ध

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट-2005 के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड जयपुर द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिला मुख्यालय स्थित जिला रोजगार कार्यालय में भर्ती शिविर का आयोजन किया गया। इससे पूर्व जिले के विभिन्न विकासखंड मुख्यालयों पर भी ऐसे भर्ती शिविर आयोजित किए गए।

भर्ती शिविर में जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। युवाओं की शारीरिक दक्षता, ऊंचाई, वजन एवं अन्य निर्धारित मापदंडों के आधार पर परीक्षण किया गया। भर्ती अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रक्रिया के बाद कुल 55 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

श्री कुमार ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को जयपुर में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत उन्हें देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों, औद्योगिक क्षेत्रों एवं कॉर्पोरेट कंपनियों में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर के पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 14 हजार रुपये से 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतनमान मिलेगा। साथ ही उन्हें पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल सुविधा, बीमा, समय-समय पर वेतन वृद्धि एवं पदोन्नति के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

शिविर में शामिल हुए युवाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के भर्ती अभियान बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भविष्य में भी युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नकली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग अलर्ट, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को बता रहा असली और नकली शराब की पहचान     |     बाड़ी के आदिवासी सेवा संघ में 5.5 लाख का ‘वर्दी कांड’! 25 साल से कुर्सी पर जमे कोषाध्यक्ष पर संस्था को दीमक की तरह चाटने का आरोप     |     रायसेन में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 24वीं किस्त वितरण कार्यक्रम सम्पन्न     |     पीएम किसान की 24वीं किस्त का हुआ वितरण कार्यक्रम , 125 किसानों ने लिया भाग     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने केंद्रीय मंत्री श्री चौहान की माताजी के निधन पर व्यक्त किया शोक     |     मौत की फैक्ट्री बनी नूतन इस्पात, सिलेंडर ब्लास्ट में झुलसे मजदूर की मौत, बरसते पानी में ग्रामीणों ने किया घेराव     |     एक महीने बाद भी युवती से मारपीट करने वाली PHE  की सब इंजीनियर पर कार्रवाई नहीं, PHE कार्यालय के सामने परिजनों का प्रदर्शन     |     अवंतिका क्लब में महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया करवा चौथ     |     रायसेन में नशे में धुत पुलिसकर्मी का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, ट्रक के नीचे लेटकर बोला- मुझ पर चढ़ा दो वाहन     |     केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान की माताजी श्रीमती काशीबाई चौहान का निधन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811