Let’s travel together.

पुरानी पुलिस चौकी के सामने जानलेवा गड्ढे में दो महीने में 12 बाइक सवार घायल

0 67

ग्रामीणों ने गड्ढे के आसपास रखे पत्थर ताकि कोई वाहन चालक न हो घायल

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल–विदिशा हाईवे-18 पर दीवानगंज पुरानी पुलिस चौकी के सामने बना गहरा और जानलेवा गड्ढा लगातार हादसों को न्योता दे रहा है। पिछले दो महीनों में इसी एक गड्ढे के कारण करीब 12 मोटरसाइकिल चालक घायल हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर टोल टैक्स की वसूली लगातार की जा रही है, लेकिन सड़क की हालत बद से बदतर होती जा रही है। टोल प्लाजा से लेकर चोपड़ा क्षेत्र तक सड़क पर हजारों छोटे-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे हर दिन वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ रही है। सबसे अधिक खतरा दीवानगंज पुरानी चौकी के सामने बने इस गहरे गड्ढे से है, जहां आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

बार-बार हो रही दुर्घटनाओं और विभागीय लापरवाही से परेशान ग्रामीणों ने स्वयं पहल करते हुए गड्ढे के आसपास बड़े-बड़े पत्थर रख दिए हैं, ताकि दूर से आने वाले वाहन चालकों को खतरे का अंदाजा हो सके और वे गड्ढे में गिरने से बच सकें। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह व्यवस्था नहीं की जाती तो हादसों की संख्या और अधिक हो सकती थी।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार संबंधित अधिकारियों और सड़क निर्माण एजेंसी को इस जानलेवा गड्ढे की जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि जब तक कोई बड़ा हादसा नहीं होगा, तब तक जिम्मेदार विभाग शायद नहीं जागेगा।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और सड़क निर्माण एजेंसी से मांग की है कि हाईवे-18 पर बने सभी खतरनाक गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, विशेष रूप से पुरानी चौकी के सामने बने इस जानलेवा गड्ढे को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए, ताकि भविष्य में किसी की जान न जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |     त्यौहार से ठीक पहले शक्कर कडवी क्यों हुई ?     |     सोमनाथ में रही पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था,30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचे एक ही दिन     |     धरसीवा के बरबंदा में जन्मे स्वामी आत्मानंद जी की 37 वी पुण्यतिथि 27 अगस्त को     |     रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, राखी की दुकानों पर उमड़ी भीड़     |     सर्पदंश से किसान की मौत, सुल्तानगंज अस्पताल में इलाज की सुविधा पर उठे सवाल     |     बेगमगंज में हर्षोल्लास से मना ईद मिलादुन्नबी     |     नगरपरिषद बरेली के द्वारा 69.08 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811