Let’s travel together.

नगरीय निकाय चुनाव::पहले चरण में 49 जिलों के 133 नगरीय निकाय,11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद में मतदान जारी

0 236

भोपाल।मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान आज 6 जुलाई को हो रहा है. पहले चरण में 49 जिलों के 133 नगरीय निकाय में मतदान हो रहा है. 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद में मतदान जारी है।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि संवेदनशील मतदान केंद्रों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी. इस चुनाव में ट्रांसपेरेंसी के लिए इस बार डीएमएम के जरिये एक-एक वोट का रिकॉर्ड रखा जाएगा.

आज मतदान के दिन सभी 49 जिलों में अवकाश घोषित किया गया है। निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए प्रदेश में 13148 मतदान केंद्र बनाये गए हैं. इसमें 3503 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं. संवेदनशील मतदान केंद्रों पर मोबाइल पार्टियों और सेक्टर मजिस्ट्रेट सक्रिय हें।

पहले चरण में इन निकायों में मतदान जारी
नगरी निकाय चुनाव के पहले चरण में 6 जुलाई को 11 नगर निगम भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना में मतदान होगा. इसी दिन नगर पालिका राजगढ़, ब्‍यावरा, सीहोर, विदिशा, गंजबासौदा, डबरा, गुना, अशोकनगर, दतिया, पनागर, सिहोरा, अमरवाड़ा, सिवनी, वारासिवनी, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाडरवारा, बड़नगर, नीमच, शाजापुर, मंदसौर, मकरोनिया बुजुर्ग, रहली, छतरपुर, दमोह, पन्ना, इटारसी, बैतूल, आमला, हरदा, उमरिया, लहार, श्‍योपुर, पोरसा और अंबाह में मतदान हो रहा है।

यहां भी जनता डाल रही वोट
नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में नगर परिषद खुजनेर, सुठालिया, सिलवानी, बाड़ी, बरेली, बेटमा, देपालपुर, गौतमपुरा, हातोद, महुगांव, मानपुरा, राउ, सांवेर, बदनावर, शाहपुर, आंतरी, भितरवार, बिलौआ, पिछोर, मोहना, बदरवास, खनियाधाना, रन्‍नौद, शाढौरा, बड़ौनीखुर्द, बरेला, भेड़ाघाट, बरघाट, तेंदूखेड़ा, साईखेड़ा, चिचली, सालीचौका, विजयराघवगढ़, कैमोर, जीरन, आलोट, ताल, मक्‍सी, बडोद, नगरी, बागली, करनावद, हाटपिपल्‍या, कन्‍नौद, सतवास, लोहारदा, काटाफोड़, खातेगांव, नेमावर, शाहपुर, बिलहरा, सुरखी, खजुराहो, राजनगर, हरपालपुर, पथरिया, हिं‍डोरिया, बल्‍देवगढ़, खरगापुर, निवाड़ी, तरीचरकला, ओरछा, ककरहटी, अजयगढ़, देवेन्‍द्रनगर, हनुमना, मउगंज, नईगढ़ी, चित्रकूट, उचेहरा, जैतवारा, कोठी, बिरसिंहपुर, सोहागपुर, शाहपुर, खिरकिया, टिमरनी, सिराली, नौरोजाबाद, चंदिया, अमरकंटक, मिहोना, आलमपुर, दबोह, रौन और बड़ौदा नगर परिषद में मतदान हो रहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811