Let’s travel together.

राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की हाँकी प्रतियोगिता में मप्र टीम जीती,टीम में जिले के अखिल,अमन भी शामिल

0 157

रायसेन। ग्वालियर में मध्यप्रदेश के बालकों ने उत्तर प्रदेश को 4-1 से पराजित कर 66 वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की हाँकी प्रतियोगिता जीती ।स्वर्ण पदक विजेता मध्यप्रदेश टीम में रायसेन के अखिल व अमन भी शामिल थे।

लड़कियों के खिताबी संघर्षपूर्ण मुक़ाबले में मध्यप्रदेश की लड़कियाँ झारखंड से पराजित हुई । रजत पदक विजेता मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश की टीम में रायसेन की पूजा, सुहानी, ईशा,नेहा एंव गुंजन 5 बालिकाएँ है ।महिला टीम के कोच प्रह्लाद राठौर ( खेलो इंडिया सेंटर रायसेन) है


खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर ज़िला कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे, ज़िला पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल , जिला शिक्षा अधिकारी एम.एल. राठोरिया , ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी, ज़िला खेल अधिकारी राजेश यादव ने सभी खिलाड़ियों व प्रशिक्षक प्रह्लाद राठौर को बधाई दी ।
बालक वर्ग पुल में मध्यप्रदेश,केरला ,महाराष्ट्र टीम थी।

मध्य प्रदेश टीम ने पहले मैच मे केरला को 4-0 से हराया दूसरा मैच महाराष्ट्र के साथ खेला गया जिसमें मध्य प्रदेश ने महाराष्ट्र को 3-1 हराया। क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश ने कर्नाटक को 8_0 से हराया। सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश की टीम ने हरियाणा को 3-2 हराया। फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश टीम ने उत्तर प्रदेश को 4_1 से हराकर विजय प्राप्त की।


बालिका वर्ग में मध्य प्रदेश पुल में गुजरात , डी ए वी , कर्नाटक टीम थी। जिसमें पहला मैच गुजरात और मध्य प्रदेश के बीच खेला गया जिसमें मध्यप्रदेश की टीम ने गुजरात को 1 गोल से हराया दूसरा मैच कर्नाटक और मध्य प्रदेश का खेला गया जिसमें कर्नाटक ने मध्यप्रदेश पर एक गोल मार कर हराया। तीसरा मैच DAV से खेला गया जिसमें DAV को तीन गोल से हराकर मध्यप्रदेश टीम पूल में दूसरे स्थान पर रही।

पांडुचेरी को (प्री कोटर) में 9 गोल से हराया क्वार्टर फाइनल में पंजाब को 4 – 0 से हराया । सेमीफाइनल में हरियाणा एवं मध्य प्रदेश हाफ टाइम तक दोनों ही टीमों का कोई गोल नहीं हुआ 0-0 से बराबरी हुई पेनल्टी शूटआउट में मध्य प्रदेश ( रायसेन ) की गोलकीपर गुंजन कश्यप ने शानदार बचाव किया और मध्य प्रदेश टीम को फाइनल में पहुंचाया। फाइनल में मध्य प्रदेश और झारखंड के बीच मैच खेला गया जिसमें झारखंड ने मध्य प्रदेश को 2-0 से हराया ।मध्य प्रदेश उपविजेता रहा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811