Let’s travel together.

मोदी सरकार ने दिया आम आदमी को बड़ा झटका, LPG सिलेंडर हुआ ₹50 और महंगा !

0 227

नई दिल्ली। महंगे घरेलू एलीपीजी सिलेंडर से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। आज एक बार फिर से एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी की गई है। तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज से 50 रुपए की बढ़ोत्तरी का ऐलान कर दिया है।

आज से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रूपए की बढ़ोत्तरी प्रभावी हो गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद एलीपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली मे 1003 रुपए से 1053 रुपए हो गए हैं। वहीं मुंबई की बात करें तो यहां 14.2 किलोग्राम के एलीपीजी सिलेंडर के दाम 1052.50 रुपए हो गए हैं। कोलकाता में 1079 रुपए प्रति सिलेंडर तो चेन्नई में 1068.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए हैं।

वहीं 5 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की बात करें तो इसके दाम में 18 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है, वहीं 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 8.50 रुपए की गिरावट हुई है। पिछले एक साल में एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 834.50 रुपए से बढ़कर 1053 तक पहुंच गए हैं। पिछली बार 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 19 मई को 4 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई थी। 7 मई को एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 999.50 रुपए थे। 22 मार्च 2022 को 949.50 रुपए थे। इसके बाद 22 मार्च को एक बार फिर से दाम में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई। दिल्ली में अक्टूबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच एलपीजी सिलेंडर के दाम 899.50 रुपए रहे थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811