रायसेन। सहकारिता विभाग रायसेन में पदस्थ श्री अशोक शर्मा अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। अपने पूरे कार्यकाल में उन्होंने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं सरल स्वभाव से विभाग एवं सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों के बीच विशेष पहचान बनाई। सेवानिवृत्ति के अवसर पर सभी ने उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर एआर मेड़म, मनोज शर्मा, श्रीमती पूनम भट्टी, सौरभ राजपूत, रोहित यादव, विनय सिंह मरकाम, एपी सिंह, चिंतामन जुनागढ़े तथा रामकुमार दांगी, बृजेश श्रीवास्तव, शाखा प्रबंधक, पूर्व समिति प्रबंधक सी के पारे,समिति प्रबंधक, सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं समिति प्रबंधकों एवं समस्त कर्मचारियों ने श्री अशोक शर्मा के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अब श्री अशोक शर्मा अपने जीवन की नई पारी परिवार के साथ हंसी-खुशी, सुख-शांति एवं आनंद के साथ प्रारंभ करेंगे। सभी ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और समृद्ध जीवन की कामना की। उपस्थित साथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन आगे भी समाज एवं सहकारिता जगत के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनके सरल, मिलनसार एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व को सभी ने भावुक होकर याद किया। सभी ने उन्हें सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।