Let’s travel together.

नाजिया इलाही के विरुद्ध जमियत उलेमा और मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने सौंपा ज्ञापन 

0 22

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

नाजिया इलाही नामक महिला द्वारा सोशल मीडिया पर पैगम्बरे इस्लाम की शान में अत्यंत आपत्तिजनक, अमार्यादित एवं भड़काऊ टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने को लेकर जमीयत उलेमा और मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने उसका संयुक्त रूप से एसडीओपी सोनाली गुप्ता व टीआई राजीव चुके को ज्ञापन सौंपकर एफआईआर की मांग की।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कोलकाता पश्चिम बंगाल की नाजिया इलाही नामक महिला द्वारा पैगंबरे इस्लाम की पाक शख्सियत के खिलाफ अत्यंत घृणित, अमर्यादित और आधारहीन शब्दों का प्रयोग किया है।

उक्त महिला द्वारा दिया गया बयान न केवल तथ्यहीन झूठ पर आधारित है बल्की उसका एक मात्र उद्देश्य जानबूझकर मुस्लिम समुदाय की धार्मिक आस्था पर गहरा आघात करना और समाज में वैमनस्यता फैलाना है। नाजिया इलाही के विरुद्ध देश भर के शांति प्रिय नागरिकों और मुस्लिम समाज में अत्यंत तीव्र आक्रोश एवं मानसिक पीड़ा व्याप्त है। उक्त महिला का कृत्य भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की विभिन्न गंभीर धाराओं तथा साइबर अपराधों से संबंधित धाराओं) के तहत एक संज्ञेय और गैरजमानती अपराध की श्रेणी में आता है। मांग की गई है कि तत्काल नाजिया इलाही पर एफआईआर दर्ज कर, उक्त दोषी महिला के विरूद्ध अविलंब प्राथमिकी दर्ज की जाए। धार्मिक भावनाओं को भड़काने और कानून व्यवस्था को संकट में डालने के प्रयास के आरोप में उक्त महिला को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए। इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफार्म से उक्त विवादित और भड़काऊ वीडियों को तुरंत हटाने हेतु संबंधित साइबर सेल को निर्देशित किया जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता चांद नियां, जमीयत के सदर मौलाना सैयद जैद अली, मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष आरिफ राईन, शारिक शाह खान, पूर्व अध्यक्ष हाजी शफीक अली, मौलाना जैद जुल्फी, मुफ्ती एहतेशाम खान, मौलाना अदनान बारी नदवी, मुन्ना अली दाना, हाजी नोमान बेग, मौलाना फरहान,सगीर अली, शकील बाबा, जावेद पठान, अतीक गौरयान, बाबा शोएब पठान, आदि अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811