सुरेंद्र जैन धरसीवा
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नेशनल हाईवे इंफ्रा ट्रस्ट (NHIT) द्वारा रायपुर–सिमगा–बिलासपुर परियोजना अंतर्गत तारपोंगी टोल प्लाजा परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 100 पौधों का वृक्षारोपण किया गया तथा सोमनाथ मंदिर, सिमगा परिसर में व्यापक स्वच्छता एवं मास हाउसकीपिंग अभियान चलाया गया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सड़क उपयोगकर्ताओं के बीच जूट बैग का वितरण किया गया। साथ ही मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए डस्टबिन भी भेंट किए गए।

इस अवसर पर कर्मचारियों के लिए चित्रकला (ड्रॉइंग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में श्री बिनायक ढाल (प्लाजा मैनेजर), श्री निखिल पांडा (मैनेजर–EHS), श्री संतोष कुमार (मेंटेनेंस मैनेजर) सहित एनएचआईटी की पूरी टीम एवं अन्य हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
एनएचआईटी पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर आगे बढ़ाते हुए समाज में जागरूकता फैलाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।