Let’s travel together.

बेगमगंज में स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेसियों का जंगी प्रदर्शन

0 45

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

बेगमगंज में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर चौगुने बिल आने से नागरिकों में भारी आक्रोश है , क्योंकि जिन व्यक्तियों के पूर्व में 400 से 500 का बिजली का बिल आता था आज उनके 2 से लेकर 5000 तक के बिल आ रहे हैं। जिसके कारण विद्युत उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

भारी विरोध प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को देकर तत्काल स्मार्ट मीटर हटाने की और जोरदार मांग की गई है।

नागरिकों की समस्याओं को लेकर उनके साथ भारी संख्या में कांग्रेसियों ने एकत्रित होकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक ज्ञापन एसडीएम प्रियंका भलावी को देकर सरकार से मांग की है कि विद्युत विभाग द्वारा की जा रही लूटखसोट को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए और स्मार्ट मीटर हटाकर पुरानी पद्धति के मीटर लगाए जाए ताकि अनाप-शनाप आ रहे बिजली बिलों से गरीब उपभोक्ताओं को छुटकारा मिल सके।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल के निवास स्थान से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं विद्युत उपभोक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एक रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन के बाद एक ज्ञापन दिया।

जिसमें मांग की गई है कि नागरिकों को बिना सूचना दिए जबरन उनके घरों पर बिजली ठेकेदार द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं और लगातार लगाए जा रहे हैं। जिन्हें तत्काल बंद किया जाए ।

उन्होंने आरोप लगा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद विद्युत उपभोक्ताओं के बिलों में तीन से चार गुना वृद्धि होकर आने वाले बिलों की जांच कराई जाए एवं बढाकर बसूले गए पैसे उन्हें तत्काल रिफंड किया जाए।

फिलहाल विद्युत खपत से ज्यादा रीडिंग अंकित करके अनाप-शनाप बिल दिए जा रहे । बिलों से उपभोक्ताओं के ऊपर आर्थिक संकट आ गया है। जिसमें सबसे ज्यादा गरीब मजदूर विद्युत उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं क्योंकि इस महंगाई में जब लोगों को जीवन यापान करना दुश्वार है , तब ऐसे में बिजली के बड़े हुए बिलों से और ज्यादा आर्थिक परेशानी बढ़ गई है।

स्मार्ट मीटर से होने वाली बिलिंग को तत्काल रोका जाए और बड़े हुए बिलों में राहत देते हुए पुरानी पद्धति वाले बिलों को लगाया जाए ताकि जितनी बिजली की खपत हो उतनी ही राशि का बिल उपभोक्ता भर सके । इसके अतिरिक्त अन्य मांगों को लेकर भी दो अलग-अलग ज्ञापन भी दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811