Let’s travel together.

भ्रष्टाचार में संलिप्त शिक्षक को हटाने की मांग, ग्रामीणों ने जनसुनवाई में दी आंदोलन की चेतावनी

0 17

मनोज बैरागी सरदारपुर धार 

धार जिले केसरदारपुर तहसील के ग्राम गुमानपुरा स्थित ‘पीएम श्री’ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक बुटसिंह भंवर को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टरेट जनसुनवाई में आवेदन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि वित्तीय अनियमितताओं और गंभीर आरोपों में घिरे होने के बावजूद शिक्षक को पीएम श्री जैसी महत्वपूर्ण संस्था में प्रभारी प्राचार्य बना दिया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में प्रशासनिक स्तर पर शिक्षक को प्राचार्य पदस्थ किया गया था, लेकिन मीडिया में खबरें आने के बाद आदेश संशोधित कर उन्हें संस्था में ही उच्च माध्यमिक शिक्षक बना दिया गया। इसके बाद शिक्षक ने वरिष्ठता का लाभ उठाकर पुनः प्रभारी प्राचार्य का प्रभार हासिल कर लिया।

तालाबंदी की दी चेतावनी:

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि शिक्षक के खिलाफ डीईओ (DEO) और डीपीसी (DPC) द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रतिवेदन दिया जा चुका है, साथ ही सीएम हेल्पलाइन और वरिष्ठ कार्यालयों में भी शिकायतें दर्ज हैं। यदि आरोपी शिक्षक का स्थानांतरण जल्द नहीं किया गया, तो ग्रामवासी और पालक स्कूल की तालाबंदी कर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811