Let’s travel together.

इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान

0 76

सी के पारे

इंदौर। नार्मदीय संगीत सेवक समूह, इंदौर द्वारा आगामी 13 और 14 जून 2026 को 36 घंटे का लगातार संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।संस्था की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह वार्षिक आयोजन 13 जून सुबह 10 बजे शुरू होकर 14 जून रात 10 बजे तक निरंतर चलेगा।

शैलेंद्र उपाध्याय एवं आयोजकों ने बताया कि  नार्मदीय संगीत सेवक समूह इंदौर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों, कलाकारों एवं उनके परिवारों को आमंत्रित किया गया है। मंच पर प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों के लिए 400 रुपये सहयोग राशि निर्धारित की गई है। गायन हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि 7 जून है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए दो समय भोजन, चार बार नाश्ता तथा चाय की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। साथ ही 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की एक प्रस्तुति निर्धारित समय में निःशुल्क रखी गई है।

विशेष बात यह है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 8वीं से 12वीं तक 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।यह संगीत महोत्सव प्रूडेंशियल किड्स हायर सेकेंडरी स्कूल, निपानिया, इंदौर में आयोजित होगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है। पंजीयन फॉर्म में प्रतिभागी का नाम, शहर का नाम,मोबाइल नंबर एवं राशि फॉर्म में भरकर जरूर भेजे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811