सी के पारे
इंदौर। नार्मदीय संगीत सेवक समूह, इंदौर द्वारा आगामी 13 और 14 जून 2026 को 36 घंटे का लगातार संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।संस्था की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह वार्षिक आयोजन 13 जून सुबह 10 बजे शुरू होकर 14 जून रात 10 बजे तक निरंतर चलेगा।
शैलेंद्र उपाध्याय एवं आयोजकों ने बताया कि नार्मदीय संगीत सेवक समूह इंदौर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों, कलाकारों एवं उनके परिवारों को आमंत्रित किया गया है। मंच पर प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों के लिए 400 रुपये सहयोग राशि निर्धारित की गई है। गायन हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि 7 जून है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए दो समय भोजन, चार बार नाश्ता तथा चाय की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। साथ ही 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की एक प्रस्तुति निर्धारित समय में निःशुल्क रखी गई है।
विशेष बात यह है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 8वीं से 12वीं तक 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।यह संगीत महोत्सव प्रूडेंशियल किड्स हायर सेकेंडरी स्कूल, निपानिया, इंदौर में आयोजित होगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है। पंजीयन फॉर्म में प्रतिभागी का नाम, शहर का नाम,मोबाइल नंबर एवं राशि फॉर्म में भरकर जरूर भेजे।