भोपाल । पटेल प्रवाह समिति के साहित्यिक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भोपाल के तत्वावधान में 14 जून को साहित्य गोष्ठी एवं अध्यात्म और पर्यावरण संरक्षण विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित होगा। अध्यक्ष होशियार सिंह पटेल ने बताया कि नर्मदापुरम मार्ग पर प्रत्येक दो माह में संस्था द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा तथा सम सामयिक साहित्यिक सांस्कृतिक विषयों पर विमर्श होगा।
गोष्ठी स्थल है- हैप्पी कृष्णा पब्लिक स्कूल, संत आसाराम नगर, कृष्णा आर्केड के सामने, रजत विहार के पास, बाग सेवनिया, नर्मदापुरम रोड, भोपाल। साहित्यकारों से निवेदन है कि गोष्ठी में दस मिनट पहले पधारें। होशियार सिंह पटेल अध्यक्ष 96917 06591, 98933 62938