Let’s travel together.

रविवार भास्कर दिवस से टीम मुक्तिधाम की अनोखी पहल..

0 201

श्रमदान से पहले शरीर की तरोताजगी… अब प्रतिदिन किया जाएगा सूर्य नमस्कार

-अब प्रतिदिन भुवन भास्कर का आवाहन और सूर्य नमस्कार की भाव भंगिमा के साथ होने लगी है श्रम साधना…

स्वस्थ शरीर निरोगी काया से हम बेहतर कर सकेंगे श्रम सेवा और सफल होंगे सेवा के कार्य-मनोज पाण्डे

विदिशा। बेतवा संरक्षण से लेकर पर्यावरण के लिए निरंतर सेवा कार्य मैं संलग्न मुक्ति धाम सेवा समिति ने भुवन भास्कर के दिवस रविवार से सूर्य नमस्कार की योग क्रियाएं प्रारंभ कर दी हैं जिसके कारण श्रम सेवा के कार्यों में और बढ़ोतरी हो सकेगी।

मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव पर्यावरणविद मनोज पांडे ने रविवार से अपने टीम के सदस्यों के लिए सूर्य नमस्कार की योग क्रियाएं प्रारंभ कर दी हैं। संस्था सचिव मनोज पांडे के मुताबिक अगर स्वस्थ शरीर और निरोगी काया होगी तो उससे हमारे शरीर में एक अलग ऊर्जा का संचार हो सकेगा और इसकी वजह से हमारे श्रम सेवा के कार्यों में और बढ़ोतरी होगी साथ ही हम असमय होने वाली थकान से भी बच सकेंगे।

गौरतलब है कि यहां प्रतिदिन लगभग 2 से लेकर ढाई घंटे तक पर्यावरण के लिए निरंतर सेवा कार्य किए जाते हैं। संस्था सचिव मनोज पांडे के मुताबिक भगवान सूर्य सबसे बड़े ऊर्जा के संवाहक हैं और उनकी कृपा से हम ना केवल अपने आप को स्वस्थ रख सकेंगे बल्कि पर्यावरण की शुद्धता को भी बखूबी पूरा कर पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि वर्षा काल के दौरान भी हो रही भीषण गर्मी के कारण जो थकान महसूस होती है उससे भी बचा जा सकता है। इसलिए प्रत्येक परिवार में प्रत्येक सदस्य को सूर्य नमस्कार अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर लायन राजकुमार सर्राफ ने कहा कि मुक्तिधाम सेवा समिति के अनूठे एवं अनुकरणीय कार्यों में यह योग क्रिया भी आज से शुरू कर ली गई है निश्चित ही यह प्रशंसनीय है। कार्यक्रम के दौरान मुक्ति धाम सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज पांडे मान सिंह रघुवंशी द्वारका प्रसाद खत्री राजकुमार सर्राफ लालाराम रघुवंशी मोहनलाल साहू पंडित सुशील शर्मा पंडित मधुसूदन पचौरी सत्यम ताम्रकार खास तौर से मौजूद थे।

न्यूज सोर्स-मनोज पांडे सचिव मुक्ति धाम सेवा समिति विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल कूच कर रहे किसानों का औबेदुल्लागंज में भारी जमावड़ा, 100% मूंग खरीदी की मांग पर अड़े अन्नदाता     |     बैंककर्मी युवती पलक काशिव की इंदौर खजराना में हुई  संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     आंदोलनों की ‘नई भाषा’ भी रची जेन ज़ी के आक्रोश ने -अजय बोकिल      |     स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन’ का मोबाइल एप लॉन्च प्रतिभाओं व युवाओं को मिलेगा नया अवसर, रायसेन के विशाल सोनी सम्मानित     |     हलाली डैम मार्ग बना हादसों का इंतजार, पुराना रास्ता बंद कर 100 फीट गहरी खाई के किनारे से गुजरने को मजबूर हैं लोग     |     जगन्नाथ पुरी धाम यात्रा पर रवाना हुए श्रद्धालुओं का पूर्व विधायक भूरिया और पार्षद कटारे ने किया आत्मीय स्वागत     |     CCTV के ‘पहरे’ में सेंध! सरदारपुर नए अस्पताल में 50 कैमरे, पुराने में ‘जीरो’… कर्मचारी की बाइक चोरी     |     पैरामेडिकल विद्यार्थियों के हित में पंजीयन प्रक्रिया होगी और सरल :उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत     |     बच्चों को हर प्रकार की उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार भी मिल सकेंगे ।बच्चों को नवीन भवन का सपना पूरा हुआ- प्रभारी मंत्री पवार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811