सी के पारे
इंदौर। सांस्कृतिक और संगीत प्रेमी नगरी एक बार फिर सुरों की मधुर फिजाओं में डूबने जा रही है। शहर के प्रसिद्ध गायक कलाकार प्रमोद पारे द्वारा “बार-बार देखो, हजार बार देखो” शीर्षक से एक भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
यह शानदार आयोजन The Musical Wave के बैनर तले आयोजित होगा, जिसमें पुराने और सदाबहार फिल्मी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां श्रोताओं को भाव-विभोर कर देंगी।
कार्यक्रम के सूत्रधार के रूप में कामना जैन एवं रोहित जी अपनी गरिमामयी उपस्थिति देंगे। आयोजन को सफल बनाने में रामजी शर्मा तथा प्रदीप जैन का विशेष सहयोग रहेगा।
इस संगीतमय शाम में शहर के संगीत प्रेमियों, मित्रों एवं परिवारजनों को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सुरमयी महफ़िल का आनंद लें तथा कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।
प्रमोद पारे इंदौर में अपनी मधुर गायकी और शानदार मंच प्रस्तुतियों के लिए एक जाना-माना नाम हैं। वर्षों से वे संगीत के माध्यम से शहरवासियों के दिलों में विशेष स्थान बनाए हुए हैं। “द म्यूजिकल वेव” के साथ उनकी प्रस्तुतियां हमेशा दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रही हैं। आयोजकों ने सभी संगीत प्रेमियों से इस यादगार शाम का हिस्सा बनने का आग्रह किया है।