Let’s travel together.

मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों को प्रोत्साहन

0 806

 

सरकारी स्कूलों के छात्रों के हित में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  का ऐतिहासिक निर्णय

कृष्ण कांत सोनी

भोपाल । विगत लम्बे समय से यह जन चर्चा थी कि सरकार शिक्षा विभाग को निजीकरण की ओर ले जा रही हैं। आज उक्त बात पर विराम लग गया जब प्रदेश के मुखिया की पहल पर मध्यप्रदेश सरकार के स्कूलों में अध्ययन रत बॉयो साइंस के बच्चों को प्रदेश के कुल मेडिकल कॉलेज और डेंटल कॉलेज में कुल सीट में से 5 फीसदी सरकारी स्कूलों के बच्चों से भरी जाना नियत कर दिया गया हैं।।

अब प्रदेश के सिर्फ सी एम राइज ही नही किसी भी सरकारी स्कूल के बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा।।

मध्यप्रदेश समग्र शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष सुरेशचंद्र दुबे ,प्रान्तीय संरक्षक मुरारीलाल सोनी ,प्रान्तीय महामंत्री नरेन्द्र दुबे,संजय तिवारी ,जे पी शुक्ला, महावीर प्रसाद शर्मा, अलका शर्मा ,बसन्त तिवारी ,संतोष जैन गुरुजी इत्यादि ने मुख्यमंत्री की इस अभिनव पहल पर उनका सरकारी स्कूलों के संरक्षण और छात्रों को निजी से सरकारी स्कूलों की ओर आकर्षित करने वाला निर्णय निरूपित करते हुए उनका आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद ज्ञापित करते हुए इसी तर्ज पर प्रदेश के सभी आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय तथा नर्सिंग महाविद्यालय के साथ तकनीकी यांत्रिकीय महाविद्यालय (इंजीनियरिंग कॉलेज) के साथ सभी पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी इंजीनियरिंग हेतु कुल सीट की 5 फीसदी सीट सरकारी स्कूलों के छात्रों हेतु आरक्षित करने का अनुरोध किया है।।

इससे प्रदेश भर के हजारों गरीब छात्रों को लाभ होगा जो प्रतिभा सम्पन्न होते हुए भी 4,6 अंकों से पिछड़ जाते थे,और अन्य विषय का अध्ययन करने मजबूर हो जाते थे।यह उन सबके लिए एक बड़ी सौगात है।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811