सी के पारे
राजधानी भोपाल के अयोध्या बायपास पर बन रहे 10 लेन हाईवे प्रोजेक्ट को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कॉलोनी के गेट तोड़े जाने और बारिश में जलभराव की आशंका से नाराज रहवासियों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि हाईवे निर्माण के दौरान कॉलोनियों की सुरक्षा और ड्रेनेज व्यवस्था का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। रहवासियों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य की वजह से आने-जाने का रास्ता प्रभावित हो रहा है और मानसून में पानी भरने का खतरा बढ़ गया है।
बताया जा रहा है कि आसाराम तिराहे से रत्नागिरी तक अयोध्या बायपास को 10 लेन में बदला जा रहा है। इस बड़े प्रोजेक्ट पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन स्थानीय लोग सुविधाओं की अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं।
रहवासियों ने प्रशासन और (NHAI) एन एच ए आई से मांग की है कि कॉलोनियों की सुरक्षा, पानी निकासी और वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था पहले सुनिश्चित की जाए, तभी निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाए।