Let’s travel together.

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में  दीक्षारंभ कार्यक्रम का सफल आयोजन

0 24

भोपाल। बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल, भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय जीवन व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, नियमित अध्ययन, नैतिक मूल्यों एवं नवाचार की भावना के साथ अपने शैक्षणिक जीवन को उत्कृष्ट बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020के प्रावधानों को समझाते हुए महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. कीर्ति श्रीवास्तव ने दीक्षारंभ कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं विभिन्न सत्रों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर आईक्यूएसी सदस्य श्री मानवेन्द्र सिंह, पर्यटन विशेषज्ञ श्रीमती मधुमिता नंदी, साहित्यकार डॉ. सुधीर रंजन सिंह तथा मनोचिकित्सक प्रो. रजनीश जैन के प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक उद्बोधन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे। सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, मानसिक स्वास्थ्य, पर्यटन एवं साहित्य के विविध आयामों से परिचित कराया तथा जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी डा अंजना अग्रवाल सहित डा पी एन राज ,डा सुषमा जादौन ,डा.प्रीती मिश्रा ,डा संजय वाकणकर डा कैलाश ठाकरे,डा अर्चना जैन,डा गीता चौहान,डा मीता बादल ,डा शीला कुमार,श्री जयंत सूर्यवंशी,डा वर्षा चौहान डा अर्चना गौर ने महाविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्थाओं शैक्षणिक व्यवस्था, पीजी डिप्लोमा ,पुस्तकालय, ई-लाइब्रेरी , स्मार्ट क्लास,छात्रवृत्ति एवं योजनाओं आईक्यूएसी, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, राष्ट्रीय सेवा योजना, करियर मार्गदर्शन तथा अन्य छात्रोपयोगी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी विद्यार्थियों को प्रदान की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811