Let’s travel together.

देवनगर पुलिस की तत्परता ,अपहृत नाबालिग बालिका को 48 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद

0 151

रायसेन। देवनगर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने की घटना के बाद त्वरित कारवाही करते हुए  अपहृत नाबालिग बालिका को 48 घंटे के भीतर सकुशल बरामद किया हे।

घटना का विवरण 

13 मई  को फरियादी संजय साहू पिता कालूराम साहू, उम्र 45 वर्ष, निवासी पेट्रोल पंप के पास नकतरा, थाना देवनगर जिला रायसेन द्वारा थाना देवनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना देवनगर में अपराध क्रमांक xx/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना देवनगर पुलिस द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित कर संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से लगातार प्रयास किए गए। सतत एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप  15 मई को अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

सराहनीय भूमिका 

उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक हरिओम अस्ताया (थाना प्रभारी), उपनिरीक्षक मलखान सिंह मीणा, आरक्षक क्रमांक 480 दीपक कुमार, आरक्षक क्रमांक 31 संजय शाक्य, सैनिक क्रमांक 111 राजेश मिश्रा एवं महिला आरक्षक सोनिका की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811