Let’s travel together.

20 दिनों से खराब पड़ा हैंडपंप, पानी के लिए परेशान हो रहे लोग

0 54

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

ग्राम दीवानगंज में तालाब के पास स्थित हैंडपंप पिछले 20 से 25 दिनों से खराब पड़ा हुआ है, जिससे मोहल्ले और आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या गहराने लगी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक उदासीन बना हुआ है।

बताया गया है कि दीवानगंज सरपंच  द्वारा पीएचई विभाग को दो बार सूचना दी जा चुकी है, इसके बावजूद आज तक हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली कटौती होने पर जल सप्लाई बंद हो जाती है और उस समय यही हैंडपंप लोगों के लिए पानी का मुख्य सहारा बनता है। लेकिन लंबे समय से खराब होने के कारण लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। गर्मी के मौसम में पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है और छोटे बच्चे, महिलाएं एवं बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने पीएचई विभाग से जल्द से जल्द हैंडपंप सुधारने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके और पानी की समस्या से निजात मल पाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811