Let’s travel together.

प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण

0 32

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन 

ग्राम नूरगंज में प्राचीन देवस्थान के समीप प्रस्तावित मदिरा दुकान को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। देवस्थान की आस्था, धार्मिक गरिमा और ग्रामवासियों की भावनाओं की रक्षा को लेकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बजरंग दल जिला संयोजक शिवराज धाकड़ के नेतृत्व में ग्रामवासी धरने पर बैठ गए और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर वर्षों से धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है, वहां शराब दुकान खोला जाना सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ है। इससे क्षेत्र का धार्मिक वातावरण प्रभावित होगा तथा युवा पीढ़ी पर भी गलत असर पड़ेगा। विरोध कर रहे लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि देवस्थान के समीप किसी भी स्थिति में मदिरा दुकान संचालित करने की अनुमति न दी जाए।

धरने को संबोधित करते हुए बजरंग दल जिला संयोजक शिवराज धाकड़ ने कहा कि यह केवल एक गांव का मुद्दा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धार्मिक स्थल के पास शराब बिक्री किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी और यदि प्रशासन ने जनभावनाओं की अनदेखी की तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से मांग की कि तत्काल उचित निर्णय लेते हुए शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए, ताकि गांव की धार्मिक और सामाजिक मर्यादा बनी रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |     राज्य सरकार की गांवों को आत्मनिर्भर एवं स्वच्छ बनाने वाली कल्याणकारी योजनाओं पर दाग लगाते ग्राम पंचायत चोटियां बालोद के सरपंच सचिव     |     आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के लिए ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च     |     ट्रैक्टर पर ले जाए जा रहे बिजली के पोल कार में घुसे, आर-पार निकले पोल; पति-पत्नी और बच्चा घायल     |     खेती में नई क्रांति, किसान लेजर लैंड लेवलर से समतल कर रहे खेत, पानी और लागत दोनों की बचत     |     कर्क रेखा पर पुलिस की सख्ती, चेकिंग देखते ही सीट बेल्ट बांधने लगे चालक     |     पटवारी की लापरवाही से किसान को लाखों की चपत, मूंग पंजीयन नहीं होने से समर्थन मूल्य का लाभ गंवाया     |     सांची विधायक कार्यालय के पास जलभराव से भड़के लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811