Let’s travel together.

मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार

0 35

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में फैली सनसनी

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन 

मंडीदीप थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या का मामला सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती की हत्या धारदार हथियार से किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

बताया जा रहा है कि युवती स्थानीय क्षेत्र की निवासी थी। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस प्रेम प्रसंग सहित अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

मंडीदीप थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811